विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज 3 अगस्त, 2026 है। सुबह का समय है। समय का पता नहीं। मापा, परम मास्टर, ट्रिनिटी परम शक्तिशाली ने मेरे ध्यान में मुझसे कहा, उद्धरण, “क्या आप...क्या आप...” मैं एक पल के लिए हैरान रह गई। “क्या आप विश्व शांति को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं?” मैं एक पल के लिए हैरान रह गई। फिर मेरा दिल खुशी से उछल पड़ा और मैंने कहा, “बिल्कुल, निश्चित ही, निश्चित ही। जी हाँ, जी हाँ, जी हाँ, जी हाँ, हाँ, हाँ, मैं स्वीकार करती हूँ, मैं स्वीकार करती हूँ, हम सभी विश्व शांति को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।” […] हम सभी विश्व शांति स्वीकार करते हैं। हम सभी विश्व शांति स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।" तब भी मैं हैरान थी, पूछ रही थी, "प्यारे पिता, प्यारे ट्रिनिटी परम शक्तिशाली। आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?" और फिर मुझे बताया गया, "क्योंकि विश्व शांति आपकी है।" हे मेरे परमेश्वर। "मेरे पिता, क्या ऐसा है? आप मुझसे क्यों पूछते हैं? आप मुझसे क्यों पूछ रहे हो कि क्या मैं विश्व शांति स्वीकार करने के लिए तैयार हूँ?" और उन्होंने मुझसे कहा, "क्योंकि विश्व शांति आपकी है।" और मैं कुछ देर के लिए रुकी और मैंने पूछा, "'विश्व शांति आपकी है' शब्दों के बाद और कोई शब्द हैं?" और ट्रिनिटी ने मुझसे कहा, "हाँ, हैं।" उद्धरण: "हाँ, वहाँ हैं।" मैंने कहा, "कृपया मुझे बताएं।" ट्रिनिटी ने कहा, "क्योंकि शून्य युद्ध।" हे मेरे प्रिय, मैं कैसे विश्वास करूँ कि यह सपना सच हो गया है? लेकिन मैंने कहा, "अत्यंत शक्तिशाली, मेरे जीवन के प्रिय, जो मेरे हृदय में स्थायी रूप से निवास करते हैं, आप मुझे यह कैसे बता सकते हैं और मैंने दुनिया में विश्व शांति के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं सुनी?" मेरा मतलब है, मैंने युद्ध में अभी भी बहुत सक्रिय किसी को यह कहते हुए नहीं सुना है कि उन्होंने विश्व शांति पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्होंने एक-दूसरे के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। मापा, मापा, मापा। ट्रिनिटी, ट्रिनिटी, ट्रिनिटी, परम शक्तिशाली, परम प्रेममय, परम क्षमाशील, परम रक्षक। कृपया मुझे बताएं। क्योंकि मैंने नहीं सुना है, प्यारे पिता, मैंने नहीं सुना है, जैसे कि रूस और यूक्रेन या यूरेन ने अभी तक एक साथ कुछ भी हस्ताक्षर किया हो। आप स्नेह भरे शब्द कहने की कोशिश कर रहे हैं? क्या आप मुझे सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मैं आगे बढ़ती रहूँ क्योंकि 1 अगस्त को, बस अगस्त का एक दिन, 1 अगस्त को, मैं उम्मीद कर रही थी कि शायद मैं सुदूर के राजाओं में से किसी एक से तो मिल ही पाऊँ, जो मेरे जीवन में कुछ रोशनी और अधिक आशा ला सके, कि शायद सभी राजाओं का आशीर्वाद इस दुनिया के सभी मनुष्यों और प्राणियों को युद्ध के मैदान में हो रही इस सभी हत्याओं और युद्ध से आई इन सभी परेशानियों, आपदाओं से कुछ राहत की सांस लेने में मदद करेगा। लेकिन मैं किसी भी राजा से बात नहीं कर पाई हूँ क्योंकि इस क्रूर दुनिया का शांति कर्म अभी भी इसमें बाधा डाल रहा है। और फिर मेरी कई व्यक्तिगत समस्याएँ भी मुझे बहुत परेशान करने आईं। व्यक्तिगत – मेरा मतलब किसी निजी चीज़ या कुछ और से नहीं है। यह बस बैंकिंग से संबंधित है जिस पर मेरा ध्यान देना ज़रूरी है। और साथ ही व्यापारिक काम भी। हालांकि वे मुझे धमकी आदि नहीं दे रहे थे लेकिन इस बात को लेकर चिंता और बेचैनी बढ़ गई कि क्या मैं अभी भी ठीक हूँ, क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से बाहर जाकर वह संभाल नहीं सकती। लेकिन आपकी सुरक्षा और कृपा से, यह अभी के लिए संभालने योग्य है। हालांकि मैं इन सब बातों को लेकर शांत नहीं हूँ। और मेरे कुत्ते-जन मुझे बहुत सारे संदेश भेजते हैं कि वे मुझे बहुत याद करते हैं, और उनमें एक तरह से प्यार में बीमार होने जैसे लक्षण हैं, और एक तरह की हल्की बीमारी भी, जो सच में मेरे दिल को चुभ रही है। और फिर पिछले राजाओं ने हमारे ग्रह का दौरा किया है, और हमारे लिए इस दुनिया में सकारात्मक शक्ति को मजबूत करने हेतु उपहार, आशीर्वाद और प्यार लाए हैं। और मुझे उनके साथ अपनी बातचीतों को फिर से व्यवस्थित करने का समय भी नहीं मिला है ताकि वे अधिक समझने योग्य, अधिक बोधगम्य और सहज वाक्य और बातचीत बन सकें, ताकि मैं इसे अपने लोगों और दुनिया के लोगों को बता सकूँ। बहुत सारी बातें। यह मेरे मन में बस एक तरह का दमन जैसा है। तो, क्या आप इन सबके कारण मुझे सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं? हम यहाँ मापा और ट्रिनिटी के साथ अपनी बातचीत के दौरान इस सांसारिक भाषा में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैं जितनी जल्दी हो सके उतनी तेज़ी से बोल रही हूँ और पकड़ रही हूँ ताकि दुनिया के लोग समझ सकें, क्योंकि उनमें से ज़्यादातर के पास टेलीपैथी की शक्ति नहीं है, जिसका मतलब है कि उन्होंने इसका उपयोग खो दिया है। यह अभी भी उनके पास है। वे बस इसका उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि कैसे, क्योंकि वे सांसारिक सपनों के पीछे भागने में बहुत व्यस्त हैं, क्योंकि उनकी आँखों पर पट्टी बाँध दी गई है, उनके कान बंद कर दिए गए हैं, और वास्तव में आध्यात्मिक भाषा पहले ही बिखर चुकी है, इसलिए वे अपनी उस महान शक्ति का उपयोग नहीं कर सकते जो उन पर प्रदान की गई है और जो अभी भी उनके भीतर परमेश्वर-प्रेम और परमेश्वर-शक्ति के रूप में मौजूद है। इस दुनिया को नियंत्रित करने वाली नकारात्मक शक्ति बहुत ज़्यादा है, इतनी ज़्यादा कि वे इसके खिलाफ नहीं जा सकते। इसीलिए मैं अभी भी अपनी पूरी ताकत से, अपनी पूरी क्षमता से लड़ रही हूँ, सिर्फ़ इस दुनिया की इन आत्माओं को बचाने के लिए। भले ही मैं सभी के लिए नहीं लड़ रही हूँ, मैं उन मासूम आत्माओं के लिए लड़ती हूँ जो इस ग्रह के अंत काल में पीड़ित हैं। क्योंकि अगर हम नहीं लड़ते हैं, तो दुनिया पूरी तरह से नकारात्मकता के हवाले हो जाएगी, और वे इंसानों के साथ अब से भी बदतर व्यवहार करेंगे। दुनिया के जो लोग युद्ध के पक्ष में हैं, अभी भी युद्ध के साथ हैं, दूसरे इंसानों के खिलाफ, या मानवता के खिलाफ हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि वे युद्ध क्षेत्र से हैं। वे युद्ध की दुनिया से हैं। वे नकारात्मक शक्ति के लिए काम कर रहे हैं या नकारात्मक शक्ति द्वारा बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। और बाकी पूरी तरह से निर्दोष हैं; युद्ध के खिलाफ नहीं, लेकिन इसके बारे में कुछ करने की शक्ति के बिना। और उनमें से कुछ, मानवता के ये कुछ मासूम समूह, कोशिश कर रहे हैं, उनके पास अभी भी कुछ शक्ति है– सांसारिक शक्ति – और वे बातचीत के माध्यम से दुनिया में शांति लाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं। यह अभी भी नहीं... विश्व शांति अभी तक नहीं आ रही है। मुझे खेद है, मैं अभी भी थोड़ा धीमी हूँ, और मेरी आवाज़ सामान्य आवाज़ नहीं है। मैं अभी भी कुछ... अर्ध-समाधि में हूँ, या समाधि में ही मग्न हूँ, जैसा आप कहें। लेकिन अगर मैं अपनी विश्राम-स्थली से बाहर निकलकर दैनिक जीवन के अपने दूसरे कामों में लग जाऊँ, तो मैं भूल सकती हूँ। पहले भी ऐसा हुआ है, क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे किसी को बताना पड़ेगा। इसलिए मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि मुझे याद रहता है या नहीं। जब तक मुझे पता है, मेरी आत्मा और मेरा परम आत्मा जानते हैं कि हर तरह की परिस्थितियों से कैसे निपटना है, तो मैंने इसे दर्ज भी नहीं किया। हाल ही में मुझे इसे दर्ज करने का ख्याल आया, ताकि दुनिया को यह जानकारी मिल सके। लेकिन तब भी, पुसे के राजा के साथ हुई बातचीत खो गई है। मेरी टीम को यह मुझसे नहीं मिला, और मुझे यह कहीं भी नहीं मिल सका। मैंने खुद से कहा, "मैं इसे फिर से बनाने की कोशिश करूँगी," लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि मैं सब कुछ याद रख पाऊँगी, या मेरे पास ऐसा करने का समय होगा भी। ओह, भई! मुझे खेद है, मैंने आपसे पुसे के राजा और मेरे बीच की बैठक की बातचीत देने का वादा किया था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी क्योंकि मेरे पास इसे फिर से बनाने का समय नहीं था, या मुझे इसका कुछ या सब कुछ याद भी है या नहीं, यह निश्चित नहीं है। क्योंकि अब नकारात्मक हमारी दुनिया पर अपना सबसे मजबूत प्रभाव दिखा रहा है और सभी प्रकार की आपदा घटनाओं, बाढ़, सूखे के माध्यम से मनुष्यों को, पशु-जन को, सभी प्राणियों को पीड़ा पहुँचा रहा है। हर तरह की असुविधाजनक घटनाएँ हो रही हैं, जो गरीब इंसानों को लगभग पतन के कगार पर पहुँचा रही हैं। कई लोगों को पता नहीं है क्योंकि वे अमीर हैं या वे शक्तिशाली सत्ता में हैं। उन्हें हमेशा वह सब कुछ मिलेगा जिसकी उन्हें ज़रूरत है, या शारीरिक रूप से लगभग हर चीज़, जैसे भोजन, सुरक्षा, हर तरह की सुख-सुविधा। इसलिए उनके लिए, विशेष रूप से युद्ध भड़काने वालों के लिए, अपने प्रजाजनों, उन लोगों के दुख को समझना मुश्किल है, जिनकी रक्षा करने के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है, जिनके कर भुगतान से वे विलासिता से रहते हैं, उन्हें आराम मिलता है, उनकी राय और इच्छाओं को खारिज करने की शक्ति मिलती है, और वे पलक भी नहीं झपकाते हुए अपने तथाकथित विरोधियों, दुश्मनों या पड़ोसी देश को मार डालते हैं क्योंकि उन्हें कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती। केवल गरीब लोग ही पीड़ित हैं जो बहुत मेहनत करते हैं, अपनी आखिरी पाई तक ईमानदारी से कर चुकाते हैं, जो अपने बच्चों की स्कूल फीस, उनके भोजन, कपड़ों और आराम के बारे में चिंता करते हैं। वे बहुत कष्ट सहते हैं। कृपया, पिताजी, हम सभी को क्षमा करें, हमलावरों को भी क्षमा करें। बस निर्दोषों की रक्षा करना। उन्हें आराम से जीने देना। सभी देवताओं और कर्मों का सारा क्रोध मिटा देना। मानवता को फिर से आपकी महानता, आपके प्रेम को जानने और आपको आभारी होने का अवसर मिले। मैं जानती हूँ कि कुछ मामलों में, मैं कुछ जगहों, कुछ लोगों, कुछ आपदाओं, यहाँ तक कि कुछ पशु-आश्रयों को दान देना चाहती हूँ, लेकिन मुझे केवल वीगन लोगों को ही दान करने की अनुमति है। और यह सचमुच, सचमुच मेरे दिल को चीर देता है; उनके कर्म के कारण ही मैं उनकी मदद नहीं कर सकी। यह कोई नहीं समझेगा, है ना? अन्यथा, अगर वे सब इसे समझ जाते, तो वे एक-दूसरे को मारना, जानवर-जन को मारना, बच्चों को मारना, हत्या किए गए जानवरों का खून-सना मांस खाना, और अपने तथा दूसरों के लिए हानिकारक हर तरह की अन्य चीजें करना जारी नहीं रखते। Photo Caption: "रहस्य में छिपा, महिमामय सच्चा स्व प्रकट होगा!"











