खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 8 अगस्त, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 4 अगस्त को दिनभर चली वार्ता में अमेरिका और ईरान के बीच “बहुत अच्छी चर्चा” हुई और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है (Reuters)
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन (यूरेन) सर्दियों से पहले रूस को शांति की ओर बढ़ाने के लिए पर्याप्त कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य दबाव बनाने का प्रयास करेगा (Kyiv Post)
4 अगस्त को रूसी सेना ने दो निर्देशित हवाई बमों से दोनेत्स्क क्षेत्र के मध्य क्रामातोर्स्क [यूक्रेन (यूरेन)] पर हमला किया, जिसमें कम-से-कम 22 नागरिक घायल हो गए। हमले में एक आवासीय इमारत निशाना बनी और आसपास की अन्य इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं (Kyiv Post)
नोवोरोसिस्क [रूस] बंदरगाह के पास तुर्किये के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज़ नादेज़्दा पर ड्रोन हमला होने के बाद तुर्किये ने रूस और यूक्रेन (यूरेन) से काला सागर में नौवहन की सुरक्षा के उपाय करने का आह्वान किया। हमले में चालक दल के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद नागरिक जहाज़ों को निशाना बनाए जाने से वह बेहद चिंतित है (Reuters)
4 अगस्त को खेरसॉन [यूक्रेन (यूरेन)] में एक ड्रोन को सब्ज़ी विक्रेता का पीछा करते और उसके पास विस्फोट करते दिखाने वाला वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेन (यूरेन) ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि 52वर्षीय व्यक्ति बच गया, लेकिन उसे सदमा लगा और उसके पैरों व पीठपर छर्रों के घाव आए। रॉयटर्स ने पुष्टि की कि वीडियो बताई गई जगह पर ही बनाया गया था, लेकिन वह स्वतंत्र रूप से तारीख की पुष्टि नहीं कर सका, जबकि रूस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि यह हमला नागरिकों डराने के को व्यापक अभियान का हिस्सा था (Reuters)
दोनों सरकारों के बीच वार्ता के बाद डोमिनिकन गणराज्य और वेनेज़ुएला ने कूटनीतिक व वाणिज्य-दूतावास संबंध धीरे-धीरे बहाल करने पर सहमति जताई है (Dominican Today)
मोरक्को से हज़ारों प्रवासियों के सामूहिक आगमन के बाद 800 से अधिक अकेले या परिवार से बिछड़े नाबालिग सेउता [स्पेन] में फँसे हुए हैं, कई आश्रय-स्थल भरे हैं और कुछ बच्चे भोजन माँग रहे हैं या सड़कों पर भटक रहे हैं (Báo Tin tức)
मुख्यभूमि चीन के चाइना कोल माइन आर्ट ट्रूप ने 31 जुलाई से 2 अगस्त तक ताइपे और काऊशुंग [ताइवान (फॉर्मोसा)] में तीन प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें श्यांगशेंग [आमतौर पर दो व्यक्तियों की हास्य प्रस्तुति], कुआइबान [बाँस की खड़ताल बजाते हुए लयबद्ध कथावाचन] और पेकिंग ओपेरा जैसी पारंपरिक चीनी कलाएँ पेश की गईं। मंडली ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देना था (Xinhua)
अपनी वेबसाइट के माध्यम से अनुरोध करने वाली दुनियाभर की महिलाओं को डाक से गर्भपात की गोलियाँ भेजने वाली कनाडाई गैर-लाभकारी संस्था वीमेन ऑन वेब दक्षिण कोरिया में अवरुद्ध ही रहेगी, क्योंकि सियोल की एक अदालत ने वेबसाइट पर रोक लगाने के सरकारी आदेश को पलटने की उसकी याचिका खारिज कर दी। यह वेबसाइट दक्षिण कोरिया में अक्टूबर 2024 से अवरुद्ध है (Korea JoongAng Daily)
ताइवान (फॉर्मोसा) के स्वास्थ्य संवर्धन प्रशासन ने चेतावनी दी कि घर में परोक्ष धूम्रपान का संपर्क 2022 के 28.9% से बढ़कर 2024 में 35.6% हो गया और इस बात पर ज़ोर दिया कि थोड़े समय का संपर्क भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता है। उसने यह भी चेताया कि तृतीयक धूम्रपान [वातावरण में बचे प्रदूषक] कपड़ों, फर्नीचर, कालीनों, दीवारों और अन्य सतहों पर महीनों तक रह सकता है तथा स्पर्श, धूल और हाथ मुँह में डालने की आदत के कारण शिशुओं व बच्चों के लिए विशेष जोखिम पैदा करता है। एजेंसी ने धूम्रपान करने वालों से पेशेवर सहायता लेने का आग्रह किया और कहा कि केवल इच्छाशक्ति पर निर्भर रहने की तुलना में सहायता लेकर धूम्रपान छोड़ना अधिक सफल होता है, उसने परिवार के सहयोग से 39 वर्ष बाद धूम्रपान छोड़ने वाले एक व्यक्ति का उदाहरण भी दिया (Taipei Times)
ताइपे अग्निशमन विभाग [ताइवान (फॉर्मोसा)] आठ वर्षीय दो सेवानिवृत्त हो रहे काले लैब्राडोर, मैट और ओलीना, को गोद लेने के लिए अनुभवी श्वान-जन-सेवकों की तलाश कर रहा है, दोनों ने वर्षों तक ताइवान (फॉर्मोसा) और विदेशों में खोज एवं बचाव सेवा दी है। इन श्वानों ने भूकंप, विस्फोट, रेल दुर्घटनाओं और अन्य आपदाओं में जीवित लोगों को खोजने में सहायता की है, जिनमें ईरान, इंडोनेशिया, चीन और तुर्किये के विदेशी अभियान भी शामिल हैं (Taipei Times)
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो [अमेरिका] और फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय [जर्मनी] के शोधकर्ताओं के अनुसार, एक महीने का वीगन आहार डीएनए मिथाइलेशन के उन स्वरूपों में सकारात्मक बदलाव लाता है, जो धीमी जैविक वृद्धावस्था, कम सूजन और बेहतर प्रतिरक्षा नियंत्रण से जुड़े हैं। अध्ययन के प्रतिभागियों में चयापचय और डीएनए की मरम्मत से संबंधित आणविक बदलाव भी दिखाई दिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि अल्पकालिक निष्कर्ष दर्शाते हैं कि आहार स्वास्थ्य-संबंधी जैविक प्रक्रियाओं को तेज़ी से प्रभावित करता है, हालाँकि दीर्घकालिक प्रभाव अभी सिद्ध नहीं हुए हैं (UCSD)
ज़ुकीनी पाचन, हृदय स्वास्थ्य और रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायक होकर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ देती है। पानी, रेशे, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह कम कैलोरी वाली सब्ज़ी आँतों को स्वस्थ रखती, प्रतिरक्षा बढ़ाती और वज़न नियंत्रित करने में सहायता करती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशियम और कम ग्लाइसेमिक सूचकांक रक्तचाप नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल सुधारने और ग्लूकोज़ का स्तर स्थिर रखने में सहायक हैं (Thanh Niên)
सात फल—बेरी [जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी], एवोकाडो, सेब, पपीता, अनार, केला और संतरा—40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लंबे समय तक स्वस्थ रहने में सहायता करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, रेशे और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर ये फल हृदय की रक्षा करते, मस्तिष्क की कार्यक्षमता व प्रतिरक्षा बढ़ाते, पाचन में सहायता करते और त्वचा का लचीलापन बनाए रखते हैं। विशेषज्ञ स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए व्यायाम और पर्याप्त पानी के साथ विभिन्न फलों का मिश्रण खाने तथा अधिक शर्करा वाले फलों की मात्रा पर नज़र रखने की सलाह देते हैं (Báo Sức khỏe và Đời sống)
3 अगस्त को रातभर हुई भारी बारिश से भूस्खलन इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र स्थित त्सादकाने देब्रे मितमाक सेंट मैरी मठसे टकराया, जिससे पवित्र जल अनुष्ठान के लिए एकत्र 14श्र द्धालुओं की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए और अज्ञात संख्या में लोग अब भी मलबे के नीचे फँसे हैं (ABC News)
ग्वाटेमाला का फुएगो ज्वालामुखी 3 अगस्त को विस्फोटक चरण में पहुँचा, जिससे पाइरोक्लास्टिक प्रवाह [गर्म गैस, राख और ज्वालामुखीय चट्टानों के धरातल से सटे हिमस्खलन] खाइयों में 5 से 7 किलोमीटर तक बहा और लावा का फव्वारा क्रेटर से200 से 300 मीटर ऊपर उठा। अधिकारियों ने एल पोरवेनिर और लास लाहितास गाँवों से लगभग 250 लोगों को निकाला। राष्ट्रीय मार्ग 14 बंद कर दिया गया और आसपास के क्षेत्रों में कक्षाएँ स्थगित कर दी गईं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है (The Watchers, Local 10)
दो दिन की भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलनों में कम-से-कम सात लोगों की मौत के बाद श्रीलंका ने अपने मध्यवर्ती चाय उत्पादक पहाड़ी क्षेत्र के कुछ स्कूल बंद कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग घायल हुए, 291 मकान क्षतिग्रस्त हुए और लगभग 3,500लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। थलसेना और नौसेना के जवान बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं। यह क्षेत्र अब भी पिछले नवंबर आए चक्रवात दितवाह के प्रभाव से उबर रहा है (Al Jazeera, AP)
वीगन परोपकारी संस्था Viva! ने “डेयरी के बारे में आप वास्तव में क्या जानते हैं?” का ट्रेलर जारी किया है, जिसे डेयरी उद्योग की जाँच के लिए पूरी तरह समर्पित ब्रिटेन की पहली पूर्ण लंबाई वाली वृत्तचित्र फ़िल्म बताया गया है। फ़िल्म में गायों और बछड़ों के साथ होने वाले व्यवहार की पड़ताल की गई है, डेयरी से जुड़े व्यापक रूप से प्रचारित स्वास्थ्य दावों को चुनौती दी गई है और बताया गया है कि उद्योग के विपणन व पैरवी ने जनधारणा को कैसे प्रभावित किया है। गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए दृश्यों, वैज्ञानिक प्रमाणों और चिकित्सकों, आहार विशेषज्ञों व वाली अभियानकर्ताओं के साक्षात्कारों इस वृत्तचित्र फ़िल्म का प्रीमियर 10 सितंबर, 2026 को लंदन [ब्रिटेन] में निर्धारित है (Vegan Food & Living)
देनिया [स्पेन] ने अपना वार्षिक “टर्टल कैंप” शुरू किया है, जिसमें 230 स्वयंसेवक दोपहर और रात की पालियों में काम करते हुए लेस अलबारानेस समुद्र तट पर लॉगरहेड समुद्री कछुओं के चार घोंसलों की बच्चों के निकलने तक रक्षा कर रहे हैं। दो घोंसलों में लौटकर आई डायना नामक कछुआ-जन मादा ने और दो में निगरानी की जा रही मोना नामक दूसरी मादा ने अंडे दिए, पहले बच्चों के अगस्त की शुरुआत में निकलने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारियों, शोधकर्ताओं और संरक्षण समूहों के सहयोग वाली इस परियोजना में चौबीसों घंटे घोंसलों की निगरानी के साथ जनशिक्षा और वैज्ञानिक अध्ययन भी शामिल हैं (EuroWeekly News)
नए शोध के अनुसार, काँपते ऐस्पन वृक्षों के बड़े झुरमुट जंगल की आग को धीमा कर सकते हैं और प्राकृतिक अग्नि-सीमाएँ बनाने में सहायक हो सकते हैं, भले ही आग के मौसम अधिक भीषण होते जा रहे हों। कनाडा के वन मानचित्रों और उपग्रह से प्राप्त जंगल की आग के आँकड़ों का उपयोग कर शोधकर्ताओं ने पाया कि जले हुए क्षेत्रों के भीतर की तुलना में आग की परिधि पर ऐस्पन वृक्षों की मौजूदगी दोगुने से भी अधिक थी। उन्होंने यह भी पाया कि अधिक ऐस्पन वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन कम जंगल जलता था, जिससे संकेत मिलता है कि इन वृक्षों ने आग का फैलाव धीमा किया। इनकी अग्नि-प्रतिरोधक क्षमता का कारण नम पत्तियाँ और अधोवनस्पति, ज्वलनशील राल की अनुपस्थिति तथा पत्तियों की ऊँचाई हो सकती है, जिससे लपटों के लिए वृक्षों की छतरी तक पहुँचना और उसमें फैलना कठिन होता है। निष्कर्ष संवेदनशील बस्तियों के चारों ओर ऐस्पन या अन्य पर्णपाती वृक्षों की चौड़ी सुरक्षा-पट्टी लगाने और मिश्रित वनों की जगह अत्यधिक ज्वलनशील शंकुधारी वृक्षों की एकल खेती करने वाली वानिकी पद्धतियाँ घटाने का समर्थन करते हैं (Live Science)
आधुनिक वीगन पाएया पारंपरिक स्पेनी स्वादों को बाहर पकाए और मिल-बाँटकर खाए जाने वाले मुख्य व्यंजन में बदलकर गर्मियों के सामूहिक भोज को नया रूप देती है। जहाँ 17वीं सदी की पारंपरिक वैलेंसियाई विधियों में पशु-मांस या समुद्री जीवों का उपयोग होता है, वहीं वीगन रूपांतरों में चने, मशरूम, आर्टिचोक और वीगन प्रोटीन इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे एक रंग-बिरंगा, एक ही बर्तन में बनने वाला भोजन तैयार होता है, जो व्यंजन का विशिष्ट स्वाद और खुली आँच पर उत्सवपूर्वक पकाने की परंपरा बनाए रखता है (VegNews)
आयरलैंड के अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप दावेदार इयान मचाडो गैरी (वीगन) ने विश्व खिताबी मुकाबले से पहले पेटा [पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स] के नए अभियान में शामिल होते हुए अपने सर्वोच्च खेल प्रदर्शन का श्रेय वीगन आहार को दिया (PETA UK)
भारत स्थित वेलबीइंग न्यूट्रिशन ने कर्क्यूमिन अर्क से युक्त वीगन, कोल्ड-प्रेस्ड हिमालयी सी-बकथॉर्न रस सांद्रण पेश किया है। बिना अतिरिक्त चीनी वाला यह स्पष्ट लेबलयुक्त पूरक प्रतिरक्षा, त्वचा के स्वास्थ्य और समग्र स्फूर्ति के लिए ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन और जैव-सक्रिय पोषक तत्व प्रदान करता है ANI
स्थानीय लोगों ने हाएन [स्पेन] में एक नाले की तलहटी में दो दिन से अधिक समय से फँसे 67 वर्षीय व्यक्ति को बचाया। एक राहगीर ने उनकी पुकार सुनी, जिसके बाद पड़ोसियों ने रस्सियों और जैतून की फसल बटोरने वाली तिरपाल से उन्हें खड़ी ढलान पर ऊपर खींचा। सिविल गार्ड ने प्राथमिक उपचार दिया और उसे अस्पताल पहुँचाया (EuroWeekly News)
थाईलैंड के हाट नोप्फाराट थारा–मू को फी फी राष्ट्रीय उद्यान में पार्क रेंजरों ने अवैध मछली-जन-जाल में फँसे लगभग 100 समुद्री जीव-जनों को बचाया। गोताखोरों ने पानी के भीतर जाल खोला, बाद में उसे निकालने के लिए जीपीएस [वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली] निर्देशांक दर्ज किए और पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी (Thai PBS)
लब्बक, टेक्सस [अमेरिका] स्थित हेवन एनिमल केयर शेल्टर ने खाई में परित्यक्त मिले गंभीर रूप से घायल दो पिल्लों को बचाने के लिए आपात पशु-चिकित्सा देखभाल पर 10,000 अमेरिकी डॉलर खर्च किए। दोनों पिल्ले बच गए और अब आश्रय-स्थल चिकित्सा बिल चुकाने तथा वहाँ रहने वाले अन्य पशु-जनों— 78 श्वान-जनो, 30 बिल्लि-जनों और दो घोडा-जनों— की सहायता के लिए समुदाय से अनुदान माँग रहा है (केसीबीडी)
आज का प्रेरक उद्धरण: “मेरी नज़र में वह हर व्यक्ति नायक है, जो किसी बच्चे के जीवन में उसकी सहायता के लिए कुछ भी करता है।” – फ्रेड रोजर्स (शाकाहारी) अमेरिकी टेलीविज़न प्रस्तोता, लेखक, निर्माता, धर्मगुरु तथा “Mister Rogers’ Neighborhood” के निर्माता एवं प्रस्तोता (AZ Quotes)
झान मेनेएव के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में कज़ाख़स्तानी झान बताते हैं कि छह वर्ष की आयु में वह नदी में कैसे डूब गए और उन्होंने स्वयं को अपने शरीर के बाहर पाया। झान मूल रूप से कज़ाख़स्तान के हैं और अमेरिका में रहते हैं। उनकी एक जुड़वाँ बहन है, झानीना। उनकी माँ अकेले ही उनका पालन-पोषण करती थीं और उन्हें काम करना पड़ता था, इसलिए दोनों जुड़वाँ बच्चे गर्मियाँ अपने नाना-नानीके साथ बिताते थे और झान अपनी नानी के विशेष रूप से करीब हो गए।
मैंने परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया और नानी से कहा, “नानी, मैं खेलने जाना चाहता हूँ।” उन्होंने कहा, “बस बहुत दूर मत जाना। आसपास ही रहना।” वहाँ एक नदी थी, बहुत बड़ी नहीं, लेकिन ठीक-ठाक आकार की; वह मेरे नाना-नानी के घर के ठीक पीछे थी और वहाँ पैदल जाया जा सकता था। वहाँ पहुँचने में दो या तीन मिनट लगते थे। मैंने अपनी बहन से कहा, “चलो नदी पर चलते हैं।” मैं अपनी रोटी खा रहा था और खुश था। वह दिन बहुत अच्छा, धूप भरा और सुंदर था।
जब वे नदी पर पहुँचे, तो झान की बहन किनारे पर ही रही, जबकि वह पानी में दूसरे बच्चों के साथ जा मिले। मैंने छलाँग लगाने का फैसला किया और कूद गया, पर मुझे अंदाज़ा नहीं था। मैंने सोचा, “हे भगवान!” मुझे लगा था कि मेरे पैर नदी की तली को छू लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, मैं घबरा गया, डूबने लगा और बचाने के लिए सहायता माँगते हुए चीखने-चिल्लाने लगा। लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका। मैं छह वर्ष का था और मेरे मुँह में कुछ रोटी थी। उस समय मुझे पता था कि मैं मर रहा हूँ। मैं साँस नहीं ले पा रहा था। मेरी छाती में पानी भर रहा था। यह सब धीरे-धीरे हो रहा था। शुरू में बस घबराहट ही घबराहट थी, लेकिन उसके बाद मैं कुछ शांत होने लगा, क्योंकि अब मैं साँस नहीं ले पा रहा था, फिर धीरे-धीरे मेरी चेतना लुप्त होने लगी। फिर चारों ओर घना अँधेरा छा गया। और फिर सब कुछ बहुत शांत हो गया।
इसके बाद अचानक मेरी चेतना पैरों से ऊपर उठती हुई मुँह से बाहर निकल गई और मैं केवल विशुद्ध चेतना बनकर रह गया। मुझे तब एहसास हुआ कि शरीर के भीतर रहते हुए आप महसूस करते हैं, आपके भीतर तरह-तरह की भावनाएँ और डर होते हैं, लेकिन बाहर निकलने पर इनमें से कुछ नहीं रहता। मैं बस अस्तित्व में था। मेरा कोई शरीर नहीं था और यह बहुत अच्छा लग रहा था; बहुत शांति महसूस हो रही थी। मुझे वास्तव में पता नहीं था कि मरना इतना अच्छा होता है। मृत्यु की प्रक्रिया बहुत भयावह है, लेकिन शरीर से बाहर निकलने के बाद किसी बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आपका सारा डर समाप्त हो जाता है। और यह बहुत अच्छा लगता है। कुछ क्षणों तक झान उस गहन शांति में डूबे रहे।
फिर अचानक, कुछ मिनट बाद मुझे एहसास होने लगा,अरे, मैं मर चुका हूँ। मैं अपने शरीर से बाहर हूँ। जब मैंने नीचे देखा, तो मुझे अपना शरीर दिखाई दिया और मैं बहुत व्याकुल हो गया— बुरी तरह नहीं, बल्कि इस तरह कि, “हे भगवान, मैं मर नहीं सकता। मुझे वापस जाना होगा। मुझे अपने शरीर के भीतर लौटना होगा।” मैं उसे देख पा रहा था और मुझे उस पर दया आई। जब मैंने स्वयं को देखा, तो मेरा शरीर इस तरह पड़ा था और मैं उसे पलटने की कोशिश कर रहा था, ताकि अपना चेहरा देख सकूँ। मेरा छोटा-सा शरीर पानी पर तैर रहा था। मैंने उसे छूने की कोशिश की, लेकिन मेरा कोई शरीर नहीं था और मैं बहुत परेशान हो गया। जब मैं परेशान हो रहा था, तो मैंने एक महिला की आवाज़ सुनी, “झान, सब ठीक हो जाएगा। तुम ठीक रहोगे। डरने या चिंता करने की कोई बात नहीं है।” वह महिला उसी समय मुझे सांत्वना दे रही थी।
इसके बाद मैं अपनी बहन के पास गया। यह कुछ ऐसा था कि: जैसे ही मैं किसी चीज़ के बारे में सोचता, उसी क्षण वहाँ पहुँच जाता। तो मैं वहाँ था और अपनी जुड़वाँ बहन को देख रहा था। वह मेरे शरीर पर पत्थर फेंक रही थी। शायद वह मुझे जगाने की कोशिश कर रही थी। वह मेरा नाम पुकार रही थी, “झान! झान!” मैंने उसका ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन मैं बोल नहीं सकता था। मेरा मुँह नहीं था, लेकिन मैं सोच रहा था, “झानीना, कृपया मेरी सहायता करो। मेरा शरीर वापस पाने में मेरी सहायता करो। कृपया किसी को बुलाओ। जाकर मेरे शरीर को पानी से बाहर निकालो।
भाग 2 में, अपनी बहन तक न पहुँच पाने पर झान इस अज्ञात संसार में और आगे जाते हैं, जहाँ कोई उन्हें पहचानता हुआ प्रतीत होता है। मुझे याद है, एक बहुत प्राचीन व्यक्ति, मुझसे एक-दो मील दूर मेरे सामने प्रकट हुआ और मैं तत्काल वहाँ पहुँच गया। फिर मैं इस तरह ऊपर देख रहा था। वह बहुत लंबा था, मुझसे कहीं अधिक लंबा। मुझे लगा कि मैं उस व्यक्ति को जानता हूँ और उसने मुझे बेटा कहकर पुकारा। उसने कहा, “मेरे बेटे, तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। अभी तुम्हारा समय नहीं आया है। तुम्हें वापस जाना होगा। तुम्हारा उद्देश्य अभी पूरा नहीं हुआ है।” झान मेनेएव के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़ें। (NDE Mystery Diaries)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें