खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – १० अक्टूबर २०२६
वीगन अंडा सलाद, टोफू, छोले, मशरूम, फलियों और ताड़ के कोमल भीतरी हिस्सों से बने पारंपरिक अमेरिकी सैंडविच भरावन का एक करुणामय विकल्प है। वीगन मेयोनेज़ इसे मलाईदार बनाता है, जबकि हल्दी और काला नमक [काला नमक] रंग और स्वाद देते हैं। VegNews में वीगन अंडा सलाद की ७ रेसिपियाँ प्रस्तुत की गई हैं: १.आसान टोफू अंडा सलाद २. वीगन जापानी अंडा सलाद सैंडविच ३. उबले मशरूम का वीगन अंडा सलाद ४. जस्ट एग से बना आसान वीगन अंडा सलाद ५. छोले का अंडा सलाद सैंडविच ६. नींबू के स्वाद वाला अंडारहित अंडा सलाद ७. ताड़ के कोमल भीतरी हिस्सों से बना वीगन अंडा सलाद (VegNews)
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते के लिए भविष्य में कटौती के वादों के बजाय उनकी परमाणु संवर्धन क्षमता में ठोस कमी आवश्यक होगी। उन्होंने पूछा कि यदि ईरान परमाणु हथियार बनाने का इरादा नहीं रखता, तो उन्हें ६०% तक संवर्धित यूरेनियम क्यों चाहिए, उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार को अब भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान में निर्णय कैसे लिए जाते हैं (Fox News)
मंगलवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरते समय ओमान के तट के पास पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर ऑन पीस पर एक अज्ञात प्रक्षेप्य लगा, इसके बाद ओमान ने चालक दल के घायल सदस्यों को चिकित्सा सहायता के लिए निकाला। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि जहाज़ पर सवार११ भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति नहीं बताई, मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए इस जलमार्ग में हमले तत्काल रोकने की मांग की (Fox News)
क़तर ने मंगलवार को पुष्टि की कि अमेरिका-ईरान वार्ता जारी है और वह साँझा चिंताओं के मुद्दों पर दोनों पक्षों को कूटनीतिक प्रगति में मदद देने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। क़तर के विदेश मंत्रालय के अधिकारी इब्राहिम बिन सुल्तान अल हाशमी ने कहा कि क़तर संवाद के रास्ते खुले रख रहा है और बातचीत से ऐसे समाधान तलाश रहा है जो सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करें तथा क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा दें (Fox News)
यूक्रेन (यूरेन) में ईयू [यूरोपीय संघ] के दूत ने कहा कि रूस की इस चेतावनी के बावजूद कि विदेशी राजनयिक वहाँ से चले जाएँ या जान का जोखिम उठाएँ, उनका प्रतिनिधिमंडल और ईयू के सभी दूतावास कीव [यूक्रेन (यूरेन)] में काम जारी रखेंगे। दूत ने कीव के पुलों पर रूस के बार-बार हमलों की निंदा की और कहा कि यूरोप को डराने की रूस की कोशिशों से यूक्रेन (यूरेन) के प्रति समर्थन कमज़ोर नहीं होगा (The New Voice of Ukraine)
मंगलवार को काला सागर में बुल्गारिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में समन्वित हवाई और समुद्री ड्रोन हमले ने २ वाणिज्यिक जहाज़ों को निशाना बनाया, अल्फ़ा वतन डूब गया और उसका चालक दल लापता है, जबकि ABLE में आग लग गई। ABLE पर सवार चालक दल के सभी १८ सदस्यों को बचा लिया गया, जिनमें २ गंभीर रूप से घायल थे; यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस को ज़िम्मेदार ठहराया, जबकि बुल्गारियाई अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहाँ से आए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है (Fox News)
तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब सोमवार को यमन के हूतियों के हमलों के जवाब में सऊदी अरब में तेज़ी से सैन्य बल तैनात करने और संयुक्त प्रतिरोधक उपाय सक्रिय करने पर सहमत हुए। यह ७ अगस्त को हस्ताक्षरित उनके मक्का रक्षा समझौते का पहला क्रियान्वयन है, जिसके तहत किसी एक सदस्य पर हमले को तीनों पर हमला माना जाता है। यह निर्णय ऐसे समय में आया जब सऊदी समर्थित यमनी बलों ने हूतियों से क्षेत्र वापस लेने के लिए आक्रमण शुरू किया, जिसमें सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के १०० लड़ाकू विमानों ने सहायता दी (Al Jazeera)
सितंबर २०२६ में तेल और गैस से रूसी सरकार का कुल राजस्व ४५२.४ अरब रूबल [लगभग ५.८ अरब अमेरिकी डॉलर] रहा, जो सितंबर २०२५ से २२.३% कम था। जनवरी से सितंबर २०२६ तक इस क्षेत्र का कुल राजस्व, २०२५ के उन्हीं ९ महीनों की तुलना में १७.२% कम रहा। संघीय सरकार के कुल राजस्व का लगभग एक-चौथाई हिस्सा तेल और गैस से आता है (The New Voice of Ukraine)
सितंबर के अंत में नामीबिया में खुरपका-मुँहपका (foot-and-mouth) रोग के प्रकोप की पुष्टि के बाद ईयू [यूरोपीय संघ] ने वहाँ से अप्रसंस्कृत गोमांस, भेड़-जन और बकरी-जन के मांस, पशु-जनों के मांस से बने कुछ प्रसंस्कृत उत्पादों और कुछ खुरदार पशु-जनों का आयात निलंबित कर दिया। नामीबिया ने दो खुर वाले पशु-जनों और उनके उत्पादों की आवाजाही तथा निर्यात पर प्रतिबंध लगाया, जबकि विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने २२ सितंबर से प्रभावित क्षेत्र का रोग-मुक्त दर्जा निलंबित कर दिया। रोग के जोखिम घटाने संबंधी ईयू की आवश्यकताओं के अनुरूप उपचारित पशु-जनों का प्रसंस्कृत मांस अब भी यूरोपीय बाज़ार में प्रवेश कर सकता है (Muslim Network TV, European External Action Service)
हो ची मिन्ह सिटी [औलक (वियतनाम)] का आसमान शाम लगभग ६ बजे पहले गुलाबी और फिर चमकीला लाल हो गया। यह दृश्य ७ अक्टूबर को हल्की बारिश शुरू होने से पहले दिखा (Báo Mới)
रूस के इरकुत्स्क प्लेग-रोधी अनुसंधान संस्थान में एक शोधकर्ता की मौत की खबरों के २ दिन बाद, अपुष्ट स्थानीय रिपोर्टों में समान लक्षणों वाले एक दूसरे व्यक्ति की मौत की आशंका जताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, कज़ाख़स्तान, किर्गिज़स्तान, उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान ने सीमा चौकियों पर क्वारंटीन नियंत्रण लागू किए, जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने रूस से अधिक जानकारी देने का आग्रह किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहायता की पेशकश की, WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] ने कहा कि उन्हें मिली अनौपचारिक जानकारी के आधार पर आम लोगों के लिए जोखिम कम प्रतीत होता है (News.com.au, Al Jazeera)
प्राग [चेकिया] के ऊयेज़्द नाद लेसी स्थित मासारिक प्राथमिक विद्यालय में साल्मोनेला संक्रमण के प्रकोप से ४७५ लोग प्रभावित हुए हैं, इनमें प्रयोगशाला जाँच से पुष्ट २१९ मामले और अस्पताल में भर्ती किए गए ९९ लोग शामिल हैं। २० मरीज़ अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामलों में यह वृद्धि बाद की जाँचों में पहचाने गए मामलों को दर्शाती है। इस प्रकोप का संबंध संभवतः व्यंजन बनाने में इस्तेमाल हुए अधपके अंडों से था, जिनकी उपयोग-अवधि समाप्त हो चुकी थी (Tamda Media)
अधिक वज़न वाले या मोटापे से ग्रस्त बच्चों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है, ५ से १९वर्ष की आयु के ऐसे बच्चों की संख्या २०१४ में २ करोड़ ८० लाख से बढ़कर २०२५ में लगभग ४ करोड़ १० लाख हो गई। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने स्कूलों के ५० मीटर के दायरे में अधिक वसा, नमक और चीनी वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री सीमित करने का प्रस्ताव दिया है (VTV)
अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा तंत्र मास जनरल ब्रिघम के एक अध्ययन में पाया गया कि दीर्घकालिक “Food Is Medicine” कार्यक्रम वयस्कों के हृदय और चयापचय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। लगभग ३ वर्षों तक ताज़े फल-सब्ज़ियों, डिब्बाबंद फलियों और/या मेवों के मक्खन तथा साबुत अनाज वाले साप्ताहिक पौध-आधारित राशन पैकेट पाने वाले मरीज़ों के वज़न, शरीर द्रव्यमान सूचकांक और डायस्टोलिक रक्तचाप में प्राप्त मात्रा के अनुरूप कमी आई। शोधकर्ताओं ने हृदय एवं रक्तवाहिनियों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतर आहार संबंधी हस्तक्षेप पर ज़ोर दिया (News Medical Life Sciences)
५ अक्टूबर को मासविंगो [ज़िम्बाब्वे] में भीषण ओलावृष्टि से घरों, वाहनों और संपत्ति को नुकसान पहुँचा। तूफ़ान के दौरान भारी बारिश, तेज़ हवाओं और असामान्य रूप से बड़े ओलों से वाहनों, छतों और खिड़कियों को नुकसान हुआ। मासविंगो और रेंको सहित आसपास के ग्रामीण समुदायों के निवासियों ने भारी नुकसान की सूचना दी, जबकि अधिकारियों ने क्षति का आकलन किया (263chat)
३ अक्टूबर को सांजेपेल, हुईला [अंगोला] में तूफ़ान के दौरान एक खलिहान पर बिजली गिरने से एक ही परिवार के ३ सदस्यों की मौत हो गई। परिवार के २ अन्य सदस्य मामूली रूप से झुलस गए। इस घटना के साथ अंगोला में अगस्त में वर्षा ऋतु शुरू होने के बाद से बिजली गिरने से दर्ज मौतों की संख्या १० हो गई (VerAngola)
१२ देशों के ३२ शहरों में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि महीन कणों [PM2.5] की अधिक मात्रा का संबंध रात में अधिक बार खाँसी आने से था, यहाँ तक कि WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] के दिशानिर्देशों में निर्धारित स्तर से कम प्रदूषण पर भी। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में गहराई तक और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, रात में खाँसी आना वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों का शुरुआती संकेत हो सकता है (Energy Live News, University of Cambridge)
आयोजक के अनुसार, “उत्सवी चयन” विषय पर १९वाँ नामू रेकमेंड्स वीगन मार्केट ३ से ४ अक्टूबर को बेंगलुरु [भारत] के चामरा वज्र में आयोजित हुआ, जिसमें १३० से अधिक भारतीय ब्रांड और लगभग ५ हज़ार आगंतुक शामिल हुए। २०२१ में नामू किनी (वीगन) द्वारा स्थापित यह बाज़ार वीगन व्यवसायों को समर्थन देने और पौध-आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर २-दिवसीय आयोजन करता है। आयोजन में वीगन भोजन और पेय, ताज़ी कृषि उपज, रसोई की आवश्यक खाद्य सामग्री, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद और दीर्घकालिक जीवनशैली की वस्तुएँ उपलब्ध थीं, साथ ही परिवारों और पालतू पशुओं के अनुकूल कार्यक्रम में बच्चों की गतिविधियाँ तथा व्यावहारिक विज्ञान और शिल्प कार्यशालाएँ भी थीं (Hotelier India)
अमेरिका के ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क स्थित नेक्स्ट इन नैचुरल ने अमेरिकी वीगन ब्रांड Three Trees का अधिग्रहण कर वीगन दूध क्षेत्र में प्रवेश किया है। इस सौदे से साँझा विपणन और अनुसंधान संसाधनों के ज़रिए Three Trees के बिना अतिरिक्त पदार्थों वाले मेवा और बीज के दूध के कारोबार का विस्तार होगा, साथ ही कॉफ़ी उत्पादों के लिए उनके उत्पादों को कैमेलियन कोल्ड ब्रू के साथ जोड़ा जाएगा (Vegconomist)
अमेरिकी वीगन ब्रांड अलोहा, मिठाइयों के वायरल चलन को अपनाते हुए दुबई चॉकलेट से प्रेरित वीगन प्रोटीन बार पेश कर रहा है। सीमित संस्करण वाले चॉकलेट पिस्ताचियो बार में पिस्ते के टुकड़े, डार्क चॉकलेट, स्पिरुलिना और हल्दी हैं, इससे १४ ग्राम प्रोटीन और १० ग्राम फ़ाइबर मिलता है। यह नवंबर में अमेरिकी किराना दुकानों अल्बर्टसन्स और सेफ़वे में उपलब्ध होगा (The Plant Base)
औलक (वियतनाम) के एफ़पीटी विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया संचार में स्नातक काओ मिन्ह ची ने अपनी “पैंगोलिनों को घर लाएँ” परियोजना को धन-संग्रह अभियान में बदल दिया, यह ५ लाख से अधिक लोगों तक पहुँचा, इसे ५ हज़ार से अधिक प्रतिक्रियाएँ मिलीं और पैंगोलिन-जनों के बचाव प्रयासों के लिए १,९२३ अमेरिकी डॉलर से अधिक जुटाए गए। बाद में उन्हें न्यूज़ीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पढ़ाई के लिए मनाकी छात्रवृत्ति मिली (Vietnam.vn)
अपने परिवार के साथ ग़ज़ा छोड़ने वाली फ़िलिस्तीनी शिक्षिका हदील ज़ूरोब ने अल-अरीश [मिस्र] में विस्थापित फ़िलिस्तीनी बच्चों के लिए एक निःशुल्क स्कूल खोला है। यह स्कूल ६ से १८ वर्ष की आयु के लगभग ४०० विद्यार्थियों को पढ़ाता है और उनकी बाधित शिक्षा की भरपाई के लिए कक्षाएँ चलाता है। इसे अन्य विस्थापित शिक्षकों और मिस्र अल ख़ैर फ़ाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया (Times of Israel)
काबुल [अफ़ग़ानिस्तान] के पास अफ़ग़ान रेड क्रेसेंट सोसाइटी के सहयोग से बना नया ५०-बिस्तरों वाला हृदय अस्पताल जन्मजात हृदय दोषों वाले बच्चों को निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा दे रहा है। यह अस्पताल निदान, उपचार और शल्यचिकित्सा की सुविधाएँ प्रदान करता है और अब तक १५४ बच्चों का उपचार कर चुका है। डॉक्टरों का अनुमान है कि १ लाख से अधिक अफ़ग़ान बच्चों में हृदय दोष हो सकते हैं (Xinhua)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: [प्रभु ईसा मसीह (शाकाहारी) के बारे में] “न रोओ, न शोक करो और न ही असमंजस में रहो, क्योंकि उनकी कृपा पूरी तरह तुम्हारे साथ रहेगी और तुम्हारी रक्षा करेगी”। - संत मरियम मगदलीनी (शाकाहारी) ज्ञानमार्ग की वंदनीय संबुद्ध गुरु प्रभु ईसा मसीह (शाकाहारी) की प्रिय शिष्या (Gospel of Mary)
जोश माइल्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय श्रृंखला के भाग १ और २ में जोश ने बताया था कि वे २०२० में कोविड से गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। जोश बताते हैं कि जब उनके पिता उन्हें ट्रक से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उन्हें एक साथ मस्तिष्काघात, दिल का दौरा और मिर्गी का दौरा पड़ा। उन्हें याद है कि वे अपने शरीर से बाहर निकले और एक ऐसे लोक में खिंच गए जिसे उन्होंने नरक के रूप में पहचाना। वहाँ उन्होंने अंधकार, यातना और गहरा पछतावा अनुभव किया। उन्हें एहसास हुआ कि पृथ्वी पर उनके जीवन के दौरान ईश्वर ने कैसे उनकी रक्षा की थी और ईश्वर के निकट जाने के कौन-से अवसर उन्होंने गँवा दिए थे। जोश को लगा कि वे कभी नरक से नहीं निकल पाएँगे। भाग ३ में वे बताते हैं कि उनके पिता ने इस संकट का सामना कैसे किया और प्रकाश की ओर अपनी अप्रत्याशित यात्रा का वर्णन करते हैं।
जोश को बाद में पता चला कि उनके पिता को लगा था कि ट्रक में उनकी मृत्यु हो गई है। बाइबल के उस प्रसंग को याद करके, जिसमें प्रभु ईसा मसीह (शाकाहारी) ने लाज़र को पुनर्जीवित किया था, उनके पिता ने जोश का नाम पुकारा और शैतान को फटकारा। पहले जोश अपने पिता की पुकार सुन पा रहे थे, लेकिन नरक में नीचे खिंच जाने के बाद उन्हें ट्रक में हो रही बातें सुनाई देना बंद हो गईं। पिता की प्रतिक्रिया के बारे में जानकर उनके मन में उनके प्रति प्रशंसा भर गई।
उस क्षण वे ईश्वर से आध्यात्मिक रूप से इतनी गहराई से जुड़े थे कि उनकी सहज प्रतिक्रिया भी आध्यात्मिक थी। उनकी सहज प्रतिक्रिया प्रार्थना करना थी। और उस समय, जब वे अंतरराज्यीय राजमार्ग पर गाड़ी चलाते हुए ऐसा कर रहे थे, एक हाथ मुझ पर और दूसरा स्टीयरिंग पर रखे हुए, मेरा विश्वास है कि उस अनुभव में वे प्रार्थनाएँ मुझे मेरी [नारकीय] अवस्था से स्वर्ग की अवस्था में ले जा रही थीं। नरक में रहते हुए जोश को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वे कभी वहाँ से निकलेंगे। उन्हें विश्वास था कि वे हमेशा के लिए वहीं रहेंगे। जब परिवर्तन हुआ, तो उन्हें लगा मानो वे किसी दूसरे आयाम में प्रवेश कर रहे हों, जिससे उनके अस्तित्व, उद्देश्य और ऊर्जा का पूरा बोध बदल गया। वे नरक से स्वर्ग तक की यात्रा का वर्णन करते हैं:
वहाँ से निकलना ऐसा था, मानो आप प्रकाश की किसी सुरंग से होकर गुजर रहे हों। लेकिन वह मानो हर रंग का प्रकाश था, सभी रंग एक साथ थे और आप उसमें से इतनी तेज़ी से गुजर रहे थे कि सब कुछ सफ़ेद ही दिखता था। स्वर्ग कल्पना से भी अधिक दूर लगा, फिर भी जोश बताते हैं कि वे पलक झपकते ही वहाँ पहुँच गए। उन्हें तुरंत पता चल गया कि वे कहाँ हैं। स्वर्ग पहुँचते ही मेरे मन में स्वर्ग के अलावा कुछ भी नहीं था। मुझे परिवार का एक भी सदस्य याद नहीं आया। कोई भी व्यक्ति नहीं। स्वर्ग में स्वयं ईश्वर के सिवा मेरे मन में कुछ भी नहीं आया। सचमुच। मुझे यहाँ की कोई बात याद नहीं थी। मुझे नरक की कोई बात याद नहीं थी। कुछ भी नहीं। उस क्षण सचमुच सब कुछ केवल ईश्वर से जुड़ा था। जोश एक अत्यंत प्रखर प्रकाश से भरे स्थान का वर्णन करते हैं। उनका शरीर पूरी तरह स्वस्थ लगा, भोजन की कोई आवश्यकता नहीं थी और उन्हें लगा कि वे एक पूर्ण अस्तित्व हैं।
मुझे नहीं लगता कि हम मनुष्यों में से कोई सामान्य मनुष्य इतना अधिक प्रकाश सह सकता है। लेकिन वह हल्केपन का स्थान है। वह आनंद का स्थान है। वह शांति का स्थान है। वह सुकून का स्थान है। वे फिर कभी किसी और स्थान का अनुभव नहीं करना चाहते थे। लेकिन सबसे बड़ा आनंद ईश्वर के इतने निकट होने में था। भाग ४ में जोश ईश्वर के सिंहासन के सामने खड़े होने और स्वर्ग में देखे उन असाधारण जीवों का वर्णन करते हैं, जिनका पूरा ध्यान ईश्वर पर था।
ईश्वर में ऐसी निश्चलता है, जो इतनी शक्तिशाली हैं कि उनकी उपस्थिति मानो गर्जना जैसी लगती है। ऐसा लगता है मानो स्वर्ग में हर समय एक मृदु गर्जना गूँजती रहती हो। जोश माइल्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय श्रृंखला के भाग ४ के लिए कल हमारे साथ जुड़ें। (GOD Encounters with Janie DuVall YouTube channel)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें