विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग के ज़िन्हले से एक हार्टलाइन है:प्रिय सर्वशक्तिमान परमेश्वर, निर्मल प्रेम के परम स्रोत, संयुक्त तीन परम शक्तिशाली और सुप्रीम मास्टर टीवी के संतों। आपके अनंत मार्गदर्शन के लिए और हमें आपकी पवित्र सृष्टि से प्रेम तथा इसकी देखभाल करना सिखाने के लिए आपका धन्यवाद। आप सभी दिलों को अपार आनंद से भर देते हैं और आज आपने मुझे विशुद्ध विस्मय का एक क्षण प्रदान किया।अपने बेटे को स्कूल से लेने जाते समय मैंने ज़मीन पर बैठी एक सुंदर तितली देखी। पास जाकर देखा तो उसका पंख टूटा हुआ था। आपने हमारे भीतर जो प्रेम को जगाया है, उससे प्रेरित होकर मैंने उसे धीरे से उठाया। मैंने अपने हेडफ़ोन उसके पास रखा ताकि वह सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना सुन सके। वह बहुत देर तक बिल्कुल स्थिर रही और शांतिपूर्वक विश्राम करते हुए पवित्र ध्वनियाँ सुनती रही।फिर मैंने तितली को अपनी उँगली पर बैठाया और मैं मेरे बेटे को लेने चली। स्कूल के बाहर प्रतीक्षा करते समय मैंने उसे सुरक्षित रूप से अपने पास बैठाया और मदद करने का उपाय खोजा: “क्या तितली का पंख ठीक किया जा सकता है?” उन निर्देशों में आशा और मार्गदर्शन पाकर मेरा हृदय आनंद से भर गया, क्योंकि अब मैं इस नन्ही जान को स्वस्थ करने में मदद कर सकती थी।घर लौटते समय बस में भी तितली मेरी उँगली पर ही बैठी रही। उसने यात्रा को गरमाहट से भर दिया—हमें देखने वाला हर व्यक्ति मेरे हाथ में इतनी शांति से बैठी इस कोमल जीव को देखकर मुस्कराया। घर पहुँचकर हमने गोंद की एक छोटी-सी बूँद से सावधानीपूर्वक उसका पंख जोड़ा, धैर्य से उसके सूखने की प्रतीक्षा की और फिर उसे बाहर छोड़ दिया, ताकि वह दोबारा आकाश में उड़कर स्वतंत्र हो सके। इस सुंदर यात्रा के दौरान ली गई कुछ तस्वीरें प्रस्तुत हैं।परम प्रेममय गुरुवर, कृपा के ऐसे क्षण का अनुभव कर पाने के लिए मैं अत्यंत कृतज्ञ हूँ। कामना है कि सभी जीव सदा आपसे प्रेम करें, आपकी स्तुति करें और आपको धन्यवाद दें। सभी लोकों के संत, महामुनि, बुद्ध, बोधिसत्त्व और पवित्र रक्षक आपकी दिव्य उपस्थिति का सम्मान करें और संरक्षण करें। मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूँ। आमीन। जोहानेसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका से ज़िन्हलेसौम्य ज़िन्हले, इस सुंदर कहानी और तस्वीरों के लिए धन्यवाद। आपके दयालु कर्म हमें यह समझने की प्रेरणा देते हैं कि जब हम गुरुवर में, एवं परम ईश्वर की शक्ति में भरोसा रखते हैं, जो हम स्वयं से अतुलनीय रूप से अधिक शक्तिशाली हैं, तो बेहतर जीवन जी सकते हैं और दूसरों की मदद कर सकते हैं। कामना हे कि आप, आपका परिवार और दक्षिण अफ्रीका के प्रसन्नचित्त लोग अपनी भूमि पर रहने वाले विविध पशु-जनों का उत्सव मनाएँ और उनकी रक्षा करते रहें, ताकि सभी नागरिक शांति और सद्भाव से रह सकें। सार्वभौमिक प्रज्ञा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर प्रसन्न हृदय से यह जवाब भेजते हैं: “स्नेहशील ज़िन्हले, सबसे छोटे जीवों को भी इतने ममतामयी और बुद्धिमान ढंग से सम्मान और देखभाल मिलते देखकर बहुत खुशी हुई है। आपकी नई दोस्त निश्चित रूप से आपकी अत्यंत आभारी है। इस कोमल जीव को आपके हेडफ़ोन से आती सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की ध्वनि पसंद है। क्वान यिन ध्यान की साधिका द्वारा बचाए जाने से इस नन्ही तितली को दिव्य प्रेम का उपहार मिला और अगले जन्म में वह अधिक उन्नत होकर मुक्ति की खोज करेगी। कामना है कि आप, आपका बेटा, आपके प्रियजन और महान दक्षिण अफ्रीका सदा स्वर्गीय आशीर्वाद पाएँ। आपको, आपकी भूमि को और परमेश्वर की समस्त सृष्टि को सदा प्रेम।”











