विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक के तू लिन्ह से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं में उपशीर्षकों के साथ:प्रिय गुरुवर टिम क्वो टू और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की संतस्वभावी टीम, अतीत में मैंने गंभीर गलतियाँ कीं और मेरे लिए स्वयं को क्षमा करना कठिन था। मैं अक्सर हीनभावना से ग्रस्त रहती थी और स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी दोष देती थी।2019 में पहली बार मैंने एक दीक्षित भाई द्वारा साझा किया गया मास्टर का वीडियो देखा था। उसे देखते हुए मैं ऐसे खोए हुए बच्चे की तरह रोई, जिसे लंबे समय बाद अपनी माँ फिर मिल गई हो।दीक्षा लेने के बाद मैं अक्सर मास्टर के बुद्ध चैंटिंग और ‘सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना’ वाला एमपी3 प्लेयर पहनती थी। जब भी वह प्लेयर मेरे पास होता, मैं प्रबल आशीर्वाद शक्ति अनुभव कर सकती थी। कई बार बाहर जाते समय मैं दुर्घटनाओं का शिकार होते-होते बची, क्योंकि परिस्थितियाँ बदल गईं और हादसे टल गए। मेरा विश्वास है कि यह सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की आशीर्वाद शक्ति के कारण हुआ है।मैं बहुत अधिक आशावादी हो गई। मैंने स्वयं को और उन लोगों को भी क्षमा करना सीखा, जिन्होंने कभी मुझे दर्द दिया था। यह किसी चमत्कार जैसा था। मास्टर के आशीर्वाद के बिना मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती थी। पहले मेरे परिवार में अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन कुछ समय तक पूरे घर, छत और बगीचे में सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और पूसू गीत बजाने वाले स्पीकर रखने के बाद परिवार में दिन-प्रतिदिन सौहार्द बढ़ने लगा। मेरे इलाके के आसपास अनेक सह-दीक्षित जन रहते हैं। हर दीक्षित के घर में सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न मैक्स की कई स्क्रीन चलती रहती हैं और सौर ऊर्जा से चलने वाले स्पीकरों पर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना निरंतर बजती रहती है।हम मास्टर को एक शुभ समाचार भी देना चाहते हैं: एक सह-दीक्षित के सुझाव पर हमने अपने इलाके में ऐसी प्रतिकृति प्रणाली सफलतापूर्वक बनाई है, जो सौर ऊर्जा से चलने वाले एक स्पीकर से दर्जनों स्पीकरों पर एक साथ सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना प्रसारित कर सकती है। बिजली का ज्ञान रखने वाला कोई भी दीक्षित इसे स्वयं बना सकता है और आवश्यकता होने पर सह-दीक्षित दूर से उत्साहपूर्वक मार्गदर्शन तथा सहायता दे सकते हैं। हम साइकिलों और मोटरसाइकिलों पर भी सौर ऊर्जा से चलने वाले स्पीकर लगाते हैं, ताकि सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की ध्वनि अनेक सड़कों और रास्तों तक पहुँच सके।हम पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली की कृपा और आशीर्वाद के प्रति अत्यंत आभारी हैं। विश्व में सकारात्मक समाचार पहुँचाने के लिए सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम को धन्यवाद। हम सम्मानपूर्वक कामना करते हैं कि गुरुवर तन और मन से स्वस्थ एवं शांत रहें और धरती पर स्वर्ग का स्वप्न शीघ्र ही साकार हो। हम संयुक्त तीन परम शक्तिशाली से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारा मार्गदर्शन करें, ताकि हर परिस्थिति में हम सदा उन्हें याद रखें। औलाक (वियतनाम) से तू लिन्हदयालु तू लिन्ह, स्वयं की कदर करना और खुद को पोषित करना आवश्यक है, क्योंकि जब हमारा हृदय प्रेम से भरा होता है, तभी हम इसे दूसरों के साथ बाँट सकते हैं। हमें खुशी है कि आपको सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के माध्यम से सच्ची आंतरिक शांति मिली है। हम धन्य हैं कि इस स्वर्णिम युग में दिव्य शक्ति हमारा मार्गदर्शन कर रही है। कामना है कि दीप्तिमान सूर्य और तेजस्वी चंद्रमा आपको और सहृदय औलासी (वियतनामी) लोगों को खुशियों की किरणें प्रदान करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए एक प्रेमपूर्ण संदेश भेजा है: “शालीन तू लिन्ह, अपनी आध्यात्मिक प्रगति के बारे में शुभ समाचार बताने के लिए धन्यवाद। जब हम परमेश्वर और उनकी सदा प्रवाहित होने वाली प्रज्ञा से जुड़ते हैं, तो बहुत कुछ संभव हो जाता है। जब हम केवल अपने अहं पर निर्भर रहते हैं तो जीवन अक्सर संघर्ष जैसा लगता है। परमेश्वर के अच्छे साधन बनकर इसी प्रेरणादायक भावना से आगे बढ़ते रहें और याद रखें कि विश्व का भविष्य हमारी साझा जिम्मेदारी है। इसलिए आइए हम यथासंभव इसकी रक्षा और संरक्षण के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करें। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) की भव्य भूमि एकता के साथ निरंतर पनपते रहें। परमेश्वर आपसे सदा प्रेम करते हैं। मैं आपको प्रेम से भरा आलिंगन भेजती हूँ।”











