खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – - २३ नवंबर २०२६
यूक्रेन (यूरेन) का समर्थन करने वाले देशों के समूह, इच्छुक देशों के गठबंधन के १९ नवंबर के शिखर सम्मेलन में, बर्लिन [जर्मनी] में एकत्र यूरोपीय नेताओं ने शांति वार्ता में अपनी भागीदारी की माँग की। बैठक से परिचित लोगों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन से फ़ोन पर नेताओं से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं और उससे थक चुके हैं। अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर ने कहा कि श्री ट्रंप यूरोप की भागीदारी चाहते हैं और नाटो [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] की पारस्परिक रक्षा प्रतिबद्धता जैसी सुरक्षा गारंटियाँ यूक्रेन (यूरेन) को देने पर विचार करने को तैयार हैं। श्री कुशनर ने कहा कि उनके विचार में रूस इस प्रस्ताव को लेकर सहज था, जबकि यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि ये गारंटियाँ कैसे काम करेंगी, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। श्री पुतिन ने कहा कि उन्होंने यूरोपीय प्रतिनिधियों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए मॉस्को [रूस] आमंत्रित किया है (BBC, Associated Press, Reuters, The Washington Post)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद शेन्ज़ेन [चीन] में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने काला सागर में जहाज़रानी या ऊर्जा प्रतिष्ठानों तक सीमित युद्धविराम पर यूक्रेन (यूरेन) से वार्ता की संभावना खारिज कर दी। श्री पुतिन ने हालिया यूक्रेनी (यूरेनी) हमलों का हवाला दिया, जिनसे रूस को कब्ज़े वाले क्रीमिया से जोड़ने वाला केर्च पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ (CBS News, The Washington Post)
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने १९ नवंबर को शेन्ज़ेन में एपेक [एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग] शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सार्वजनिक रूप से यूक्रेन (यूरेन) में युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया। श्री अल्बनीज़ ने कहा कि यूक्रेन (यूरेन) और मध्य पूर्व के संघर्ष वैश्विक व्यापार में बाधा डाल रहे हैं और मध्य पूर्व के संघर्ष से जीवनयापन की लागत बढ़ रही है (Kyiv Post)
स्थानीय अधिकारियों ने १९ नवंबर को बताया कि यूक्रेन (यूरेन) में रूसी हमलों से ४ लोगों की मृत्यु हुई और ३६ अन्य घायल हुए, जिनमें ११ और १२ वर्ष की आयु के २ बच्चे भी शामिल हैं। चारों मौतें ओडेसा [यूक्रेन (यूरेन)] में हुईं और हमलों से कई क्षेत्रों में फार्म तथा ऊर्जा प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुँचा। यूक्रेनी (यूरेनी) वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर में मिसाइलें और ९८ ड्रोन दागे तथा वायु रक्षा प्रणालियों ने ६९ ड्रोन मार गिराए या निष्क्रिय कर दिए (The Kyiv Independent)
१९ नवंबर को हूती हमले में रियाद [सऊदी अरब] की सबसे ऊँची गगनचुंबी इमारत क्षतिग्रस्त हुई, जिसमें देश के सरकारी संपदा कोष का कार्यालय है। हमले से ७ से ८ मंज़िलों की खिड़कियाँ टूट गईं और इमारत के धातु के बाहरी आवरण के हिस्से मुड़ गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली (Reuters)
AAA [अमेरिकी ऑटोमोबाइल संघ] के अनुसार, अमेरिका में पेट्रोल का औसत मूल्य १८ नवंबर को घटकर ३.७५ अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन रह गया। पिछले सप्ताह यह जुलाई के बाद पहली बार ४ अमेरिकी डॉलर से नीचे आया था। यह एक महीने पहले से लगभग ५५ सेंट कम और एक वर्ष पहले से ६७ सेंट अधिक था। व्यापारियों की वैश्विक स्तर तेल की पर अतिरिक्त आपूर्ति की अपेक्षाओं के बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव ९३ अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया (AAA, Reuters, The Washington Post)
एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय [ब्रिटेन] के शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन में ४० से ६९ वर्ष की आयु के लगभग २५१ हज़ार औसतन वयस्कों का १४ वर्षों तक अध्ययन किया, उन्होंने गुर्दे की अचानक क्षति के १० हज़ार से अधिक मामले पहचाने। अधिक मात्रा में तेज़ शराब और बीयर पीने वालों में, संबंधित पेय सबसे कम पीने वालों की तुलना में, इसका जोखिम क्रमशः २५.५% और १४.८% अधिक था (Fox News)
नेचर रिव्यूज़ डिज़ीज़ प्राइमर्स पत्रिका में नवंबर २०२६ में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार, मधुमेहजन्य पाद रोग मधुमेह की गंभीर जटिलता है, जिससे घाव, संक्रमण और ऊतक क्षति हो सकती है तथा निचले अंगों को काटने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके कारकों में तंत्रिका क्षति, खराब रक्त संचार और संक्रमण की अधिक आशंका शामिल हैं। जटिलताओं की रोकथाम, चलने-फिरने की क्षमता बनाए रखने और रोगियों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए शीघ्र पहचान, पैरों की नियमित जाँच, घावों की उचित देखभाल और मधुमेह का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक हैं (Nature Reviews Disease Primers)
CDC [अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र] ने ७ नवंबर को समाप्त सप्ताह में सामान्य से बहुत पहले फ़्लू का प्रसार बढ़ने की सूचना दी। अमेरिका के ७ राज्यों में इसका स्तर उच्च या अत्यधिक उच्च था, CDC की ४ अक्टूबर से शुरू हुई २०२६-२०२७ के फ़्लू के मौसम की निगरानी अवधि में अब तक फ़्लू से अनुमानतः २६ लाख लोग बीमार हुए, ३६ हज़ार अस्पताल में भर्ती हुए और २,१०० की मृत्यु हुई (Fox News, Centers for Disease Control and Prevention)
१८ नवंबर को मैन्टेगस [पुर्तगाल] में भारी बारिश और ढलान पर पहले हुए भूस्खलन के मलबे से अचानक बाढ़ आ गई। घर जलमग्न हुए, वाहनों और सार्वजनिकm सड़कों को नुकसान पहुँचा तथा अगले दिन पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाएँ स्थगित कर दी गईं। २ निवासियों के विस्थापित होने की सूचना मिली; किसी के घायल होने की सूचना दर्ज नहीं हुई (Lisbon Brief, Seia Digital)
अल नीन्यो मौसम चक्र से उत्पन्न सूखे के कारण पानी की कमी गंभीर होने और प्रशांत क्षेत्र में समुदायों तथा कृषि पर खतरा बढ़ने के बीच, फ़िजी ने १८ नवंबर को ३० दिनों की आपदा स्थिति और टोंगा ने १९ नवंबर को २७ दिनों के आपातकाल की घोषणा की (Thanh Niên)
१९ नवंबर को उत्तरी फ़्रांस के पा-द-काले में लगभग २५ नगरपालिकाएँ भीषण बाढ़ से प्रभावित हुईं। ३०० से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और एहतियात के तौर पर १३२ स्कूल परिसरों को २० नवंबर तक बंद कर दिया गया। दर्जनों घरों में पानी भर गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली (Anadolu Agency, Boursorama)
अंताल्या [तुर्किये] में संयुक्त राष्ट्र के COP31 [पक्षकारों के ३१वें सम्मेलन] जलवायु शिखर सम्मेलन में आइसलैंड ने सस्टेनेबल एनर्जी फ़ॉर ऑल के लिए ३ वर्षों के वित्तपोषण की घोषणा की, स्वच्छ और किफ़ायती ऊर्जा तक पहुँच को बढ़ावा देने वाला यह अंतरराष्ट्रीय संगठन विकासशील देशों के स्कूलों में भोजन पकाने के अधिक स्वच्छ तरीके अपनाने और दीर्घकालिक शीतलन सुविधाओं तक पहुँच बढ़ाने में सहायता करेगा। स्कूली भोजन पकाने की इस पहल का लक्ष्य २०३० तक अतिरिक्त १० करोड़ विद्यार्थियों तक पहुँचना है, जबकि शीतलन कार्यक्रम समुदायों को अत्यधिक गर्मी के लिए तैयार होने और भोजन ताज़ा रखने में सहायता करता है (Sustainable Energy for All)
समुद्र के रिकॉर्ड तापमान और असामान्य मौसम के कारण अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र के COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन की वार्ताओं में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता बढ़ रही है। शक्तिशाली अल नीन्यो मौसम चक्र कुछ चरम स्थितियों को बढ़ावा दे रहा है, जबकि शोध में पाया गया है कि प्राकृतिक जलवायु परिवर्तनों को ध्यान में रखने के बाद भी २०१५ से वैश्विक तापवृद्धि तेज़ हुई है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कार्बन उत्सर्जन में भारी कटौती न होने पर इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से कम से कम २.६ डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है (The New York Times)
पेटा [पशुओं के प्रति नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग] इंडिया के २०२६ वीगन फ़ैशन पुरस्कारों में डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के पुनर्चक्रित सामग्री से बने वीगन कुट्योर गाउन को सम्मानित किया गया, जिसे अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ़्रांस के २०२६ कान फ़िल्म महोत्सव में पहना था। कैटरीना कैफ़ के वीगन मेकअप ब्रांड के ब्यूटी और कई अन्य को भी सम्मान मिला। इन पुरस्कारों ने भारत में वीगन और क्रूरता-मुक्त फ़ैशन तथा सौंदर्य के क्षेत्र में नवाचारों और बढ़ते रुझान को मान्यता दी (Gulf News, PETA)
ब्रिटिश गीतकार जेफ़ फ़्रांसिस (वीगन) और पंक संगीतकार कैप्टन सेंसिबल (शाकाहारी) अपना १९८५ का वीगन गीत “Wot! No Meat?” फिर से जारी कर रहे हैं। पूरे ब्रिटेन में इसकी पुनर्प्रस्तुति से नॉरफ़ोक [ब्रिटेन] के हिलसाइड पशु अभयारण्य के लिए धन जुटाया जाएगा। डाउनलोड से मिली राशि सीधे बचाए गए पशु-जनों की सहायता करेगी (The Purbeck Gazette)
जर्मनी के वीगन सामाजिक उद्यम HEYHO ने अपने जैविक वीगन उत्पादों में हाथ से बनी वीगन कुकी की ३ किस्में जोड़ी हैं: चॉकलेट चिप, पिस्ता रास्पबेरी और पर्पल मार्बल नारियल। हर १०० ग्राम की कुकी की बिक्री, पारंपरिक श्रम बाज़ार में बाधाओं का सामना करने वाले लोगों के लिए स्थायी रोज़गार के अवसर बनाने के कंपनी के प्रयासों में योगदान देती है (Vegconomist)
अस्थायी सफ़ाईकर्मी हाइरो अरिसा लेआल ने १४ नवंबर को अल्गारोबो [स्पेन] के एक कूड़ेदान में मिले १२ हज़ार यूरो से अधिक लौटा दिए, जबकि उन पर कर्ज़ था और उनका अनुबंध ३० नवंबर को समाप्त हो रहा था। खबरों के अनुसार, उनके नियोक्ता की आने वाले महीनों में उनके लिए स्थायी पद की व्यवस्था करने का प्रयास करने की योजना है (EuroWeekly News, Fusión Radio)
NIH [अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान] ने १८ नवंबर को घोषणा की कि वह २०२७ की शुरुआत से टेक्सस के एक अनुसंधान केंद्र में बचे सरकारी स्वामित्व वाले ३३ चिंपैंज़ी-जनों को लुइज़ियाना के चिंप हेवन अभयारण्य भेजना शुरू करेगा। स्थानांतरण पूरा होने पर अमेरिकी प्रयोगशालाओं में संघीय सरकार के स्वामित्व वाले चिंपैंज़ी-जनों की उपस्थिति समाप्त हो जाएगी (Humane World for Animals, NIH)
मेक्सिको ने १८ नवंबर को पशु-जन कल्याण के अपने पहले राष्ट्रव्यापी ढाँचे को मंज़ूरी दी। यह पशु-नागरिकों को चेतनशील प्राणी मानता है और देखभाल के राष्ट्रीय मानक, क्रूरता के लिए दंड तथा आवारा पशु-जनों के मानवीय प्रबंधन का प्रावधान करता है। कानून का आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन बाकी है और उनके ६० दिनों बाद यह प्रभावी होगा (Humane World for Animals, Canal del Congreso)
आज का प्रेरणादायक उद्धरण: “अब हमें प्रेम की शक्ति पर विश्वास करना होगा और उसे व्यवहार में लाना होगा।” — रेवरेंड फादर डोमिनिक पिरे, ओ.पी. बेल्जियम के डोमिनिकन पादरी एवं 1958 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (1958 Nobel Lecture)
एम्बर सेलेस्टियल एंजल के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस ३-भाग की शृंखला के पहले और दूसरे भाग में एम्बर ने बचपन से दिव्य दर्शन होने का अपना अनुभव बताया था। कुछ लोगों ने उनकी बातों को खारिज कर दिया, इसलिए कुछ समय तक उन्होंने अपने दिव्य दर्शनों के बारे में किसी को नहीं बताया। वर्षों बाद, अपने तीसरे बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद, उन्हें जानलेवा प्रसवोत्तर प्रीएक्लेम्पसिया के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया, इस चिकित्सकीय जटिलता से उनका रक्तचाप खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था। एम्बर कहती हैं कि अस्पताल में वे अपने शरीर से बाहर निकल गईं और देवदूतों तथा माता मरियम (शाकाहारी) ने उनका मार्गदर्शन किया। वे जीवित रहना चाहती थीं ताकि अपने बच्चों को फिर देख सकें, और उन्हें अपने बच्चों के बड़े होने की झलकियाँ दिखाई गईं। उन्हें यह बताए जाने की बात भी याद है कि जिन दिव्य दर्शनों को उन्होंने कभी अपने तक सीमित रखा था, वे दूसरों से साँझा करने के लिए मिले वरदान थे। तीसरे और अंतिम भाग में एम्बर उस स्थान के अपने अनुभव बताती हैं जिसे वे स्वर्ग कहती हैं। वे यह भी बताती हैं कि शरीर में लौटने के बाद भी देवदूत कैसे उनका मार्गदर्शन करते रहे और उन्होंने अपने वरदानों को साँझा करना कैसे शुरू किया।
किसी क्षण मैं उस बिना शर्त प्रेम में पहुँच गई, इस स्थान पर, जिसे मैं स्वर्ग कहती हूँ, मेरा कोई आकार नहीं था, हालाँकि एक तरह से वैसे भी मेरा कोई आकार नहीं था। मुझे लगता है, वह मेरी आत्मा जैसी कोई अवस्था थी। मैं नहीं जानती, शरीर से बाहर होने जैसा कोई अनुभव। लेकिन उस स्थान पर मेरा कोई अलग अस्तित्व नहीं था। वहाँ बस सुंदर प्रकाश ही प्रकाश था और मैं उसका हिस्सा थी। […] इसे मानवीय शब्दों में व्यक्त करना बहुत अजीब है, लेकिन मैं बस वही बिना शर्त प्रेम थी और मेरे मन में कोई विचार नहीं था। मैं बस वही थी।
फिर किसी क्षण मैं अपने शरीर में लौट आई। मैं देवदूतों को सुन सकती थी, उन्हें अपने साथ देख और महसूस कर सकती थी। वे मुझे बता रहे थे कि मेरे मस्तिष्क में रक्तस्राव हो रहा है और मुझे उन्हें ठीक करना है। वे मुझे उन्हें ठीक करने का तरीका भी दिखा रहे थे। इस तरह वे मुझे अपने मस्तिष्क को ठीक करने के लिए मार्गदर्शन दे रहे थे। इसके बाद के वर्षों में एम्बर ने यह समझने का प्रयास किया कि वे देवदूत कौन थे और उनके वरदानों का क्या अर्थ था। उन्होंने मार्गदर्शन लिया और समूहों में दूसरों से अपने अनुभवों पर बात करना शुरू किया। उन्होंने देवदूतों से सहज बोध द्वारा मार्गदर्शन पाने के अभ्यास में प्रमाणन प्राप्त किया और कहती हैं कि अब वे अपने उन वरदानों को दबाती नहीं हैं। दिवंगत प्रियजनों के बारे में पूछे जाने पर एम्बर कहती हैं कि उनका विश्वास है कि वे उस स्थान पर सुरक्षित हैं जिसे वे स्वर्ग कहती हैं। उन्हें शायद लौटकर फिर जीवन जीना पड़े और फिर उन्हीं अनुभवों से गुज़रना पड़े, क्योंकि संभव है कि उन्होंने ठीक से नहीं सीखा हो। लेकिन समय के अंत में सब क्षमा कर दिया जाता है, और कुछ लोग अंततः सब कुछ सीख लेने के बाद सदा के लिए अपने धाम लौट जाते हैं। एम्बर इस पर भी विचार करती हैं कि उनके मृत्यु-समीप अनुभव [NDE] ने उन्हें पृथ्वी पर जीवन के बारे में क्या सिखाया।
मेरे मृत्यु-समीप अनुभव ने मेरा जीवन बदल दिया। उन्होंने मुझे और अधिक खुले विचारों वाला बनाया। मुझे संदेश दिए गए। मुझे मिले मुख्य संदेश ये थे: जीना, जीवन जीना। हम यहाँ जीने, स्वतंत्र रहने, खुश रहने और स्वस्थ रहने के लिए भी आए हैं। एम्बर देवदूतों और अन्य आध्यात्मिक मार्गदर्शकों से मिले मार्गदर्शन का वर्णन करती हैं। उन्हें एक संदेश याद है, जो इस पृथ्वी पर प्रेम में जीने के बारे में था।
उन्होंने मुझसे जो प्रमुख बातें कहीं, उनमें एक यह थी, “तुम यहाँ पृथ्वी पर स्वर्ग दिखाने और उन्हें साँझा करने आई हो। अपने जीवन में इसका अनुभव करो और दूसरों को दिखाओ कि वे भी ऐसा कर सकते हैं।” मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि वह प्रेम कितना अद्भुत, पवित्र और बिना शर्त है, जिसे मैं ईश्वर के रूप में देखती हूँ। ईश्वर प्रेम हैं, वही स्थान हैं, और हम उससे सीधे जुड़ सकते हैं, क्योंकि वही हमारा सार और वास्तविक स्वरूप है। […] हम वही प्रेम हैं। […] हम उसी से आए हैं और हम वही हैं। (Lady Amber Celestial Angel यूट्यूब चैनल - धन्यवाद, Spiritual Experiences with Loretta यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें