दैनिक समाचार प्रसारण – 18 अगस्त, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य को “अमेरिकी क्षेत्र” घोषित कर सकते हैं उनका दावा है कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर अमेरिकी सेना का नियंत्रण है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी इच्छा से अधिक सेना का इस्तेमाल करना पड़ा है, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाए रखना आवश्यक है (Fox News)
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन संगठन के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही युद्ध -पूर्व स्तर से अब भी लगभग 90% कम है, क्योंकि बारूदी सुरंगों के खतरे समेत सुरक्षा जोखिम जहाज़ों को इस जलमार्ग से दूर रख रहे हैं (Fox News)
कनाडा ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्यों समेत पाँच वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए, उन पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य और उसके आसपास नौवहन अधिकारों में बाधा डालने तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को कमज़ोर करने में मदद का आरोप है। कनाडा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत नौवहन अधिकार बनाए रखने और जलडमरूमध्य को स्थिर करने के प्रयासों में सहयोगियों के साथ काम करता रहेगा (Fox News)
अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, रूस ने मोल्दोवा की राजनीति को प्रभावित करने और उसकी पश्चिम-समर्थक सरकार को पटरी से उतारने के लिए व्यापक अभियान चलाया, इसमें कथित रूप से वोट खरीदना, हैकिंग, दुष्प्रचार, ऑर्थोडॉक्स पादरियों को भुगतान और सर्बिया, बोस्निया तथा रूस में प्रशिक्षण शिविर चलाना शामिल था, जहाँ कुछ रंगरूटों को हिंसा और चुनाव में बाधा डालने के लिए तैयार किया गया। पश्चिमी ख़ुफ़िया अधिकारियों और मोल्दोवा के प्राधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में करोड़ों डॉलर लगाए गए और 1,50,000 से अधिक मोल्दोवावासियों को भर्ती किया गया, मोल्दोवा की छापेमारी और साइबर सुरक्षा उपायों ने सितंबर 2025 के संसदीय चुनाव के दौरान गंभीर अशांति रोकने में मदद की। रूस मोल्दोवा में हस्तक्षेप से इनकार करता है, लेकिन मोल्दोवा के अधिकारियों का कहना है कि रूस ने दबाव जारी रखा है। इसमें यूक्रेनी (यूरेनी) बुनियादी ढाँचे पर हमले भी शामिल हैं, जिनसे मोल्दोवा की जल और बिजली आपूर्ति बाधित हुई (The New York Times)
रूसी सेनाओं ने 13 अगस्त को यूक्रेन (यूरेन) के दोनेत्स्क क्षेत्र के क्रामातोर्स्क के रिहायशी इलाकों पर आठ FAB-250 हवाई बम गिराए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत और 17 अन्य घायल हुए (UNN)
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2022 के संघर्ष-विराम के बाद यमन पर अब पूर्ण युद्ध में लौटने का सबसे बड़ा ख़तरा है, कई मोर्चों पर हूती और सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज़ होने से सैनिक और नागरिक, दोनों हताहत हुए हैं। मानवीय स्थिति भी बिगड़ रही है, आधी से अधिक आबादी को पर्याप्त भोजन नियमित रूप से नहीं मिल रहा और लगभग 60 लाख लोग भुखमरी के आपात स्तर का सामना कर रहे हैं (Al Jazeera)
NATO के अधीन संचालित इतालवी यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान ने 14अगस्त को लातविया के हवाई क्षेत्र में घुसे अज्ञात मूल के एक ड्रोन को मार गिराया। लातवियाई बल रूसी सीमा के पास उसका मलबा खोज रहे हैं। इसके जवाब में NATO ने इतालवी और तुर्की लड़ाकू विमान भेजे, ड्रोन कहाँ से आया था, यह जानने के लिए जाँच जारी है। यह घटना रूस-यूक्रेन (यूरेन) युद्ध से जुड़े बाल्टिक हवाई क्षेत्र में बढ़ते ड्रोन अतिक्रमणों के बीच हुई है लातवियाई अधिकारियों के अनुसार, रूसी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के कारण ड्रोन रास्ता भटक सकते हैं (Reuters)
सऊदी अरब स्थित अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पश्चिम अफ्रीका में संघर्ष रोकने, सामाजिक एकता सुदृढ़ करने और धार्मिक व जातीय समुदायों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व बढ़ाने की पहल शुरू की है (Arab News)
ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स साउथ अफ्रीका के नए सर्वेक्षण में शामिल 60% अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हाथियों की सामूहिक हत्या दोबारा शुरू होने पर वे किसी अन्य देश की यात्रा पर विचार करेंगे, प्रांतीय अधिकारी ऐसे जनसंख्या-नियंत्रण उपायों पर विचार कर रहे हैं, जिनसे माडिक्वे और क्वाज़ुलु-नटाल अभयारण्यों के 2,000 से अधिक हाथी-जन प्रभावित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में 1995 की रोक के बाद बड़े पैमाने पर सामूहिक हत्या नहीं हुई है, सर्वेक्षण वाले देशों के 80% उत्तरदाताओं ने कहा कि आवास विस्तार, वन्यजीव गलियारे बनाना, जलस्रोत प्रबंधन और प्रतिरक्षा-गर्भनिरोध जैसे अहिंसक उपायों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए (Humane World for Animals)
नाइजर ने 11 अगस्त को नियामे में एक गोलमेज बैठक आयोजित की, जिसमें सरकारी अधिकारी, विकास साझेदार, नागरिक समाज तथा पारंपरिक और धार्मिक नेता सामाजिक एकता व दीर्घकालीन शांति सुदृढ़ करने पर चर्चा के लिए एकत्र हुए। वार्ता में सुरक्षा चुनौतियों, विस्थापन तथा आर्थिक और सामाजिक दबावों पर ध्यान दिया गया। प्रतिभागियों ने बेहतर समन्वय, समुदाय-आधारित मध्यस्थता और शांति व सामाजिक एकता परियोजनाओं के वित्तपोषण हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम समर्थित कोष बनाने पर विचार किया। यह पहल नाइजर के 2025–2029 गणराज्य पुनर्निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सुरक्षा प्रयासों को मेल-मिलाप, विकास और अधिक स्थिरता से जोड़ना है (APA News)
टायसन फूड्स का कहना है कि वह अमेरिका में मवेशि-जनों की ऐतिहासिक रूप से कम आपूर्ति के बीच इलिनॉय के जोसलिन और यूटा के ईगल माउंटेन स्थित गोमांस-जन प्रसंस्करण संयंत्र बंद करेगा (Fox Business)
ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार, नियमित रूप से सीढ़ियाँ चढ़ने से हृदय संबंधी और समग्र मृत्यु का जोखिम काफ़ी घटता है। 4,80,000 से अधिक वयस्कों के आँकड़ों के विश्लेषण में नियमित सीढ़ी चढ़ने को हृदय संबंधी मृत्यु के 39% कम जोखिम और सभी कारणों से मृत्यु-दर में 24% कमी से जोड़ा गया। सप्ताह में कुछ बार सीढ़ियाँ चढ़ने से भी तंदुरुस्ती सुधरती है, कोलेस्ट्रॉल घटता है और दिल के दौरे व स्ट्रोक का जोखिम कम होता है (euronews)
मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के अध्ययन से पता चला है कि पॉलीफेनॉल-समृद्ध गन्ना अर्क ट्राइग्लिसराइड्स और VLDL यानी अति-निम्न-घनत्व लिपोप्रोटीन घटाकर रक्त में वसा का स्तर सुधारने के साथ आँतों के स्वास्थ्य में सहायक हो सकता है। सामान्य रस के विपरीत, यह गन्ना अर्क शर्करा-रहित और अत्यधिक सांद्र सक्रिय यौगिक है, जिसे जटिल प्रसंस्करण द्वारा पौधे के हिस्सों और उसके उप-उत्पादों से अलग किया जाता है। इस वनस्पति-आधारित पदार्थ में हृदय स्वास्थ्य बेहतर करने की संभावना दिखी है (Qatar News Agency)
औलाक (वियतनाम) में कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित 55 वर्षीय व्यक्ति ने पोषण पूरक के रूप में दूषित कुत्ता-जन का मांस खाया, जिसके बाद उसकी आँखों से ख़ून बहने लगा और गंभीर आंतरिक रक्तस्राव हुआ। डॉक्टरों ने रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया बाधित करने वाले चूहे मारने के ज़हर से विषाक्तता का निदान किया, इसके उपचार में रक्त चढ़ाना और विटामिन-K की अधिक खुराक देना पड़ा (VnExpress)
15 अगस्त को पूर्वी इंडोनेशिया के तट के पास 7.7 तीव्रता के भूकंप और दर्जनों झटकों से कम-से-कम 47 लोगों की मौत हुई तथा सैकड़ों घरों और दर्जनों स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य इमारतों को नुकसान पहुँचा (Reuters)
जंगल की आग के कारण पूरे यूरोप में लोगों को सुरक्षित निकाला गया। जर्मनी में 14 अगस्त को ह्यूर्टगेनवाल्ड के गे में जंगल की आग 25 से बढ़कर 300 हेक्टेयर में फैलने पर लगभग 1,800 लोगों को निकाला गया। फ्रांस के लांदेस स्थित लुगलों से 525 लोगों को निकाला गया, जहाँ 13 से 14 अगस्त के बीच 1,100 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया। क्रोएशिया में, तेज़ हवाओं ने आग को ओमिश तक पहुँचा दिया, जिससे लगभग 2,000लोगों को भागना पड़ा। पुलिस को एक महिला का शव मिला और 40 लोगों को स्प्लिट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें गंभीर रूप से झुलसे 10लोग गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। घर, कारें और नौकाएँ क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं (AFP, euronews)
मुंबई, भारत के साकीनाका क्षेत्र में 12 अगस्त को तड़के भारी बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा एक कतारनुमा रिहायशी इमारत पर गिरने से हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए। नगर प्रशासन का कहना है कि उसने निवासियों को ख़तरे की चेतावनी दी थी; विशेषज्ञों ने ढलान की सुरक्षा और लोगों के पुनर्वास का आग्रह किया (ETV Bharat, PTI)
माउंट एटना की राख के कारण सिसिली, इटली का कैटानिया हवाई अड्डा गर्मियों के व्यस्त यात्रा काल में शनिवार दोपहर तक बंद रहा। 6 से 12 अगस्त के बीच विमान कंपनियों ने 1,974 निर्धारित उड़ानों में से एक-तिहाई से अधिक रद्द कीं और लगभग 630 का मार्ग बदला, यह दो दशकों में हवाई अड्डे पर सबसे गंभीर व्यवधान था (RTÉ, Reuters)
खाड़ी में ईरानी जलक्षेत्र में तेल की दो परतें दिखाई दी हैं, इनमें क़ेश्म द्वीप, ईरान के पास फैला बड़ा तेल रिसाव शामिल है, जो शोधकर्ताओं के अनुसार लगभग 160 किलोमीटर लंबा हो सकता है, दूसरी परत सिर्री द्वीप, ईरान के पास मिली। ईरान संघर्ष के कारण रिसाव-स्थलों तक पहुँचने, उनका आकलन करने और सफ़ाई के प्रयास कठिन हो रहे हैं, खाड़ी के भीतर दोनों परतों के सटीक कारण और पदार्थों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है (Reuters)
हार्टलपूल, ब्रिटेन के ग्रीथम मार्श में 45 लाख पाउंड की पुनरुद्धार परियोजना के तहत ग्रीथम बेक नदी का मूल मार्ग बहाल कर और अनुपयोगी ज्वारीय अवरोध व तटबंध हटाकर 200 से अधिक वर्षों में पहली बार ज्वार को क्षेत्र में लौटने दिया गया है। जारी पुनरुद्धार कार्य से 21.3 हेक्टेयर लवणीय दलदल, पंक क्षेत्र और उच्च ज्वार के विश्राम-स्थल बहाल होने की उम्मीद है। इससे कर्ल्यू और एवोसेट समेत वन्यजीवों को आवास मिलेगा, जल गुणवत्ता सुधरेगी, कार्बन संचित होगा और क्षेत्र को समुद्र-स्तर वृद्धि के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी (Gov.uk)
जर्मन दुग्ध उत्पादक बाउर ग्रुप ने स्थानीय सामग्रियों से बढ़ती उपभोक्ता माँग पूरी करने के लिए वीगन दूध और दही का स्वयं उत्पादन करने हेतु बवेरिया में नया संयंत्र खोला है (Plant Based News)
स्वीडिश खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी मिलो ने ओट्स और कवक-जाल के मिश्रण से बने अपने वीगन प्रोटीन का उत्पादन बढ़ाने हेतु 20 लाख यूरो का निवेश जुटाया है, वह नॉर्डिक खाद्य-सेवा बाज़ार को दीर्घकालिक वीगन विकल्प देने के लिए अपने संयंत्र का विस्तार कर रही है (N24)
अमेरिकी समाचार संस्थानों न्यूज़वीक और वॉक्स ने अलग-अलग लेखों में क्रमशः पशु कारखानों से होने वाले विशाल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और पशुओं के सघन पालन की क्रूरता को उजागर किया, मीडिया निगरानी संस्था VegMediaWatch ने उनकी कवरेज की सराहना करते हुए जनता से इन मुद्दों पर सक्रिय होने का आग्रह किया (VegMediaWatch)
हंगरी ने 1 जनवरी, 2027 से सर्कसों में कुछ वन्य पशु-जनों को ख़रीदने, प्रजनन करने, रखने और उनसे प्रदर्शन कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मौजूदा आंशिक प्रतिबंध का विस्तार करते हुए नया उपाय पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर केंद्रित है तथा बंदी पशु-जनों के लिए संक्रमण अवधि भी देता है (Wild Beim Wild)
वॉम्झा, पोलैंड में तीन पड़ोसियों ने पाँचवीं मंज़िल की बालकनी से गिरी चार वर्षीय बच्ची को कंबल में लपककर बचाया। उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत अच्छी है। नाटकीय बचाव के दौरान माँ को फ़्लैट के भीतर नशे में पाए जाने के बाद पुलिस बालिका को ख़तरे में डालने के आरोप में उसकी जाँच कर रही है (Kênh 14)
10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के घातक भूकंप के बाद कोलंबिया ने पाँच विभागों में पशु बचाव का बड़ा अभियान शुरू किया। सीनेटर आंद्रेआ पाडिला क्षतिग्रस्त आश्रय-स्थलों की मरम्मत, पालतू पशुओं को आपात सामग्री देने और लापता पशु साथियों को खोजने के लिए “कोलंबिया के लिए एक पंजा” अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। 1,870 से अधिक पालतू पशु प्रभावित हुए हैं, 32 आश्रय-स्थल क्षतिग्रस्त हैं और लगभग 200 पशु पारिवारिक सदस्य लापता हैं (Colombia One)
आज का सुविचार: “पशु संपत्ति या ‘वस्तुएँ’ नहीं, बल्कि जीवित प्राणी और अपने जीवन के स्वयं अधिकारी हैं, जो हमारी करुणा, सम्मान, मित्रता और सहयोग के पात्र हैं।” – डॉ. मार्क बेकोफ़, पीएचडी (वीगन) अमेरिकी पशु-व्यवहार विशेषज्ञ और लेखक (The Humane League)
माइकल ह्यूज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला में अब तक, माइकल की हृदय वाल्व सर्जरी हुई थी और अगले दिन उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया था। चिकित्सकीय संकट के दौरान उन्होंने अचानक स्वयं को एक शांत शून्य में पाया, जहाँ उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। श्वास-नली लगी होने के दौरान कुछ देर के लिए भौतिक शरीर में लौटने के बाद माइकल के अनुसार, वह फिर बाहर निकले और उसी शून्य में लौट गए। इस बार उन्हें लगा कि उनका एक शरीर है। उन्होंने अपने आसपास की संरचना को जहाज़ जैसा बताया, जिसकी चालक उनकी चेतना थी। इसके बाद उन्होंने उड़ान भरी और शून्य में आगे बढ़ने लगे।
मैं उड़ता जा रहा था, सब ठीक चल रहा था, तभी मैंने ऊपर देखा, क्योंकि मैं एक कोण पर ऊपर उठने लगा था। मैंने ऊपर देखा तो शून्य के ऊपर गहरे सुर्ख़ लाल रंग का आकाश था। वहाँ ऊपर रंग अलग था। मैं ऊपर उठते-उठते उसके पार जाने लगा। उसके ऊपर देखने पर मुझे अपारदर्शी आकाश दिखा— साफ़ सफ़ेद नहीं, बल्कि कुछ भूरा-सा। और पहली बार मैं अपना सिर झुका सका। फिर न जाने क्यों मैंने सिर नीचे झुकाया और देखा कि मैं किस रूप में उड़ रहा हूँ। वह एक शरीर था, लेकिन मेरा शरीर नहीं था। वह बेहद सुगठित था। मैं अच्छी कद-काठी में हूँ, लेकिन इतनी शानदार नहीं। फिर मुझे याद है, मैंने स्वयं से कहा। मैंने कहा, “ओह, मैं अपने वास्तविक शरीर में हूँ।” हालाँकि वह रूप उनके लिए अपरिचित था, माइकल के अनुसार उन्होंने किसी तरह उसे उसी रूप में पहचाना, जिसे उन्होंने अपना “वास्तविक शरीर” कहा।
फिर मेरा सिर ऊपर हो गया, और याद रखिए, इस पूरे समय मेरा शरीर अकड़ा हुआ था, बाँहें बगल में और टाँगें सीधी थीं, फिर मैं तेज़ी से आगे निकल गया। मैं फिर उड़ रहा था। जब मैं उड़ना कहता हूँ, तो मेरी गति—मान लीजिए प्रकाश की गति थी, शायद उससे भी तेज़। तभी मैंने बहुत दूर प्रकाश का एक छोटा-सा बिंदु देखा। मैंने स्वयं से कहा, “हम वहीं जा रहे हैं।” मुझे नहीं पता वहाँ पहुँचने में कितना समय लगा। बहुत समय लगा, लेकिन मैं जानता था कि मुझे वहीं जाना है। मैं उड़ता रहा और फिर एक विशाल संरचना के पास पहुँचने लगा।
जैसे-जैसे मैं उसके पास पहुँचा, पहली बार कान में आवाज़ सुनाई दी, “एक करोड़ दस लाख मील [एक करोड़ 77लाख किलोमीटर] ऊँची, एक करोड़ दस लाख मील ऊँची, एक करोड़ दस लाख [मील ऊँची]।” मैंने यह तीन बार सुना। और मैं उस वस्तु को देख रहा था। वह दूर तक फैली हुई थी। इतनी दूर से वह पहले एक पतली इमारत जैसी लगी, लेकिन पास पहुँचने पर मुझे एहसास हुआ कि वह कितनी विशाल थी। उसका आधार प्राचीन मिस्र के पिरामिड जैसा दिखता था। उस पर कोई लेख नहीं था; कोई रंग नहीं था; वह ग्रेनाइट की बनी और बहुत विशाल थी। उसमें तीन दरवाज़े थे, जिन्हें वे नकली दरवाज़े कहते हैं, चारों ओर ऐसी ही बनावट थी और आधार पर ओजी यानी अंग्रेज़ी अक्षर S जैसी निरंतर दोहरी वक्राकृति थी।
मैं उड़कर ठीक उसके शीर्ष के मध्य तक पहुँचा। मेरे सामने संरचना पर ऊपर की ओर लाखों मील तक कोड चल रहे थे, वे चमकीले, सुंदर सुनहरे रंग के थे। और पूरा कोड जीवित था। मुझे अपने मन में कुछ सुनाई नहीं दिया, लेकिन मैं समझ सकता था कि कोड जीवित था। उसमें संख्याएँ थीं; चित्रलिपियाँ थीं; सब कुछ आपस में मिला था और वह लाखों मील तक फैला था। वह संरचना एक करोड़ दस लाख मील ऊँची थी, मुझे नहीं पता वह कितनी चौड़ी थी, लेकिन बहुत चौड़ी थी। जो भी मुझे वहाँ लाया था, वह मुझे यह दिखाना चाहता था। इसलिए मैंने उसे अच्छी तरह देखा। और जैसे ही उसे अच्छी तरह देखना पूरा हुआ, एक झटके में मैं शीर्ष की ओर जा पहुँचा। अब मैं फिर उड़ रहा था।
भाग 5 में माइकल को उस विशाल संरचना से भी बहुत ऊपर ले जाया जाता है, जहाँ उनकी भेंट किसी ऐसे व्यक्ति से होती है, जिन्हें वह पहचानते हैं। तभी मुझे उनके आने का आभास हुआ। मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि मैंने स्वयं से यह कहा था। मैंने कहा, “अरे, मैं जानता हूँ यह कौन हैं।” माइकल ह्यूज़ के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला के भाग 5 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Spiritual Warrior Journey)