खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण - 12 अगस्त, 2026
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 8 अगस्त को कहा कि हाल के दिनों में ईरान के साथ वार्ता में अमेरिका ने “कुछ प्रगति” की है, लेकिन चेताया कि तेहरान ने अभी तक ट्रंप प्रशासन की सभी मांगें नहीं मानी हैं। उन्होंने कहा कि वार्ता आंशिक रूप से होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल और गैस की अधिकतम आवाजाही सुनिश्चित करने और यह जानने पर केंद्रित है कि क्या ईरान अमेरिका से संबंध सुधारने के लिए दीर्घकालिक बदलाव करने को तैयार है (Fox News)
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र के अनुसार, शनिवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक पोत पर अज्ञात प्रक्षेप्य से हमला हुआ (Fox News)
होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे ADNOC [अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी] के टैंकर पर कथित हमले के बाद बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान को जलमार्ग फिर खोलने और वाणिज्यिक जहाज़ों पर हमले रोकने के लिए बाध्य करने का आग्रह किया (Fox News)
यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार से संबद्ध बलों पर हूती विद्रोहियों के हालिया हमलों के बाद यमनी सरकारी बलों ने कई मोर्चों पर हूती ठिकानों पर हमले किए (Fox News)
भीषण सूखे के कारण प्यूर्टो रिको में 7 अगस्त से पानी की राशनिंग शुरू हो गई। राजधानी सैन जुआन समेत सात नगरपालिकाओं के हजारों निवासी प्रभावित हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में बारी-बारी से 48 घंटे तक नल का पानी बंद किया जा रहा है। द्वीप का लगभग 68% हिस्सा सूखे की चपेट में है, जबकि कैराइज़ो जलाशय का जलस्तर गंभीर रूप से कम है और सैन जुआन में अब तक का सबसे शुष्क जुलाई दर्ज हुआ। राशनिंग कम से कम अगस्त के अंत तक जारी रहने की आशंका है और अधिकारी अस्पतालों व देखभाल केंद्रों को प्राथमिकता देते हुए पानी के टैंकर भेज रहे हैं (Reuters)
घाना और माल्टा ने “प्रोजेक्ट एथिक्स” शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम सहायता, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल साधनों, कहानी-संसाधनों और स्कूलों में प्रायोगिक कार्यक्रमों के ज़रिए बच्चों व युवाओं की नैतिक शिक्षा और मूल्य-आधारित शिक्षण को सुदृढ़ करने की साझेदारी है। घाना के संशोधित पाठ्यक्रम में बालवाड़ी से प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल तक नैतिक शिक्षा शामिल होगी, यह पहल सत्यनिष्ठा, नागरिकता, आलोचनात्मक चिंतन, उत्तरदायी निर्णय और सेवा पर बल देती है (B&FT)
अमेरिका ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य [DRC] और युगांडा में इबोला से निपटने और तैयारी के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 24.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की योजना बनाई है, जिससे उसकी प्रत्यक्ष इबोला सहायता 51.2 करोड़ डॉलर से अधिक हो जाएगी। पूर्वी DRC में प्रकोप चिंताजनक बने रहने और सीमा-पार जोखिमों के कारण युगांडा में उच्च सतर्कता के बीच यह राशि निगरानी, पहचान, उपचार, सीमा-जांच, सामुदायिक सहभागिता और अन्य मानवीय जरूरतों में सहायता करेगी (APA News)
HIV/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम [UNAIDS] की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में HIV [ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस] संक्रमण और एड्स [एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम] से संबंधित मौतें 30 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं। कई देशों ने संक्रमण में उल्लेखनीय कमी हासिल की है या उपचार के प्रमुख लक्ष्य पूरे किए हैं। HIV-रोधी इंजेक्शन के परीक्षण में 100% प्रभावी रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का लक्ष्य 2028 तक 30 लाख लोगों को लेनाकैपाविर उपलब्ध कराना है (Good News Network)
पाचन के दौरान घुलनशील रेशा पानी सोखकर गाढ़ा जेल बनाता है, जो शर्करा के अवशोषण को धीमा करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। साथ ही, यह पोषक तत्व हानिकारक कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और लाभकारी आंत बैक्टीरिया को पोषण देता है। घुलनशील रेशे के प्रमुख स्रोतों में ओट्स, चिया सिड्स हरी मटर, भिंडी और छिलके वाले सेब शामिल हैं। प्रतिदिन पर्याप्त पानी पीने से इसके लाभ अधिकतम होते हैं (Báo Sức khỏe và Đời sống)
तंत्रिका रोग विशेषज्ञों ने चेताया है कि रात में नींद से जगा देने वाला या सुबह तक बढ़ने वाला सिरदर्द कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का संकेत हो सकता है। नींद में शरीर की स्थिति बदलने से गंभीर रोगों के कारण खोपड़ी के भीतर दबाव बढ़ सकता है। खराब नींद, स्लीप एपनिया, उच्च रक्तचाप या दवाओं का अत्यधिक उपयोग भी ऐसी समस्या उत्पन्न कर सकता है। यदि इसके साथ उल्टी, धुंधला दिखना, कमजोरी, दौरे या बढ़ती तीव्रता हो, तो तत्काल चिकित्सा सहायता लें। शीघ्र पहचान से समय पर उपचार संभव होता है और समग्र स्वास्थ्य की रक्षा होती है (Thanh Niên)
यूरोप में जंगल की आग का मौसम लगातार भीषण होने के बीच ऑस्ट्रेलियाई हवाई अग्निशमन दल ग्रीस और फ्रांस में आग बुझाने में सहायता कर रहे हैं, कई ऑस्ट्रेलियाई संचालकों ने पूरे क्षेत्र में विमान, पायलट और जमीनी दल तैनात किए हैं। ये दल जमीन पर मौजूद दमकलकर्मियों के साथ मिलकर विमानों से बढ़ती आग की गति धीमी करते और उसे रोकने की सीमाएं बनाते हैं, कुछ अभियान 10 घंटे तक चलते हैं। यूरोप में जंगल की आग के मौसम के अधिक लंबे, गर्म और भीषण होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञता की मांग बढ़रही है (Neos Kosmos)
तेज़ी से फैलती जंगल की आग के कारण ओकानागन झील के पास की बस्तियों से 20,000 से अधिक निवासियों को निकाले जाने के बीच ब्रिटिश कोलंबिया [कनाडा] ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया। बेकाबू आग ने घर नष्ट कर दिए और लोगों को हवाई मार्ग से बचाना पड़ा। अधिकारियों ने चेताया कि चरम और अप्रत्याशित मौसम आग को भड़का रहा है (Reuters)
7 अगस्त को ग्रेनाडा [स्पेन] में भारी बारिश से घरों में बाढ़ आ गई, दीवारें ढह गईं और सड़कें उफनती धाराओं में बदल गईं। इसके बाद आपातकालीन दलों ने मलबा हटाकर सड़कें बहाल कीं (EuroWeekly News)
माउंट एटना के विस्फोटक चरण से पूर्वी सिसिली [इटली] में राख फैल गई, जिसके चलते विमानन के लिए लाल चेतावनी जारी की गई। कतानिया के विन्चेन्ज़ो बेलिनी हवाई अड्डे ने शनिवार, 8 अगस्त को दोपहर तक आने वाली उड़ानें निलंबित कर दीं; प्रस्थान करने वाली उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहीं। रागाल्ना, अद्रानो और निकोलोसी पर राख गिरी तथा पर्वत पर लगभग 2,750 मीटर की ऊंचाई पर एक नया ज्वालामुखीय छिद्र खुल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है (EuroWeekly News, Al Jazeera)
मैनचेस्टर [ब्रिटेन] के पास एश्टन-अंडर-लाइन स्थित पिलग्रिम का बूचड़खाना 2023 में बंद होने के बाद पूरी तरह ढहा दिया गया है, वीगन कार्यकर्ता जोई कार्बस्ट्रॉन्ग के अनुसार, वहां हर वर्ष करीब 7,50,000 सूअर-जनों को मारा जाता था और उनकी जान लेने के लिए अत्यधिक सांद्रता वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस इस्तेमाल होती थी। श्री कार्बस्ट्रॉन्ग का कहना है कि मई 2023 में द गार्जियन में प्रकाशित, उनके दल की इस केंद्र के CO2 गैस कक्ष की गुप्त जांच और उससे मिले प्रचार ने इसे बंद कराने में मदद की। उनका कहना है कि इससे पशु-जन-वध की बड़ी क्षमता भी समाप्त हुई और संभवतः पूरे ब्रिटेन में सूअर-जनों के वध में आई कमी में योगदान मिला, उन्होंने इस विध्वंस को प्रमाण बताया कि जांच, जन-दबाव और उपभोक्ता के विकल्प पशु-मांस उद्योग को प्रभावित कर सकते हैं (Plant Based News, The Guardian)
इज़राइली और अमेरिकी वैज्ञानिकों के एक नए अध्ययन में पाया गया कि 2021 के भूमध्यसागरीय तेल रिसाव से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की 75.4% समुद्री प्रजातियां विषैले या संभावित घातक स्तर के पेट्रोलियम यौगिकों के संपर्क में आई होंगी। 2021 के इस रिसाव ने इज़राइल की पूरी 190 किलोमीटर लंबी भूमध्यसागरीय तटरेखा को प्रदूषित किया और लेबनान को भी प्रभावित किया; शोधकर्ताओं के अनुसार, मृत या तारकोल से ढके पशु-जनों जैसे दिखाई देने वाले संकेत पारिस्थितिक क्षति को बहुत कम करके दर्शा सकते हैं, क्योंकि छोटे जीव और जीवन की प्रारंभिक अवस्थाएं बिना स्पष्ट प्रमाण छोड़े पानी के भीतर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं (Báo Tin tức)
ताइवान (फॉर्मोसा) के विशाल वृक्षों वाले वन दुनिया के सर्वाधिक कार्बन-सघन पारिस्थितिकी तंत्रों में हैं। 2024 के एक सर्वेक्षण के अनुसार, एक प्राचीन वन घाटी में प्रति हेक्टेयर लगभग 1,384 मीट्रिक टन कार्बन संचित है, जिसमें वृक्षों की विस्तृत जड़ प्रणालियां शामिल नहीं हैं (Taiwan News)
दा नांग [औ लाक (वियतनाम)] ने अपने बस बेड़े को जीवाश्म ईंधन से बिजली और हरित ऊर्जा पर ले जाने की योजना मंजूर की है, जिसका लक्ष्य 2030 तक शहरी क्षेत्रों में चलने वाली सभी बसों को स्वच्छ ऊर्जा से संचालित करना है (Lao Động)
भारत की अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने दुग्ध उत्पादों से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने के बाद वीगन जीवनशैली अपनाई और क्रूरता-मुक्त दिनचर्या की ओर बढ़ते हुए मंदिरों में आशीर्वाद लिया (MENAFN)
फिलीपींस में वीगन PDRN [पॉलीडीऑक्सीराइबोन्यूक्लियोटाइड] त्वचा देखभाल लोकप्रिय हो रही है, Fresh के ब्रांड Dermlab+ ने नई “Lumi Rejucare” त्वचा देखभाल शृंखला पेश की है, जिसमें गुलाब-आधारित वीगन PDRN पारंपरिक सैल्मन-आधारित फ़ॉर्मूलों की तुलना में बेहतर अवशोषण, त्वचा की पुनर्बहाली और क्रूरता-मुक्त लाभ देता है (Manila Bulletin)
ने स्लोवाक शोधकर्ताओं ऑयस्टर मशरूम से 100% वीगन जर्की बनाई है, स्लोवाक कृषि विश्वविद्यालय के नवाचार इनक्यूबेटर के माध्यम से तैयार यह उत्पाद पशु-जन-मांस स्नैक्स का पौष्टिक और कम शर्करा वाला विकल्प है (The Slovak Spectator)
तापीय तस्वीरें लेने वाले ड्रोन ने अरवाडा [कोलोराडो, अमेरिका] की पुलिस को पास के जंगल में लापता नौ वर्षीय ऑटिस्टिक बालक को खोजने में मदद की। एक पुल पर नंगे पैर दिखा यह बालक शीघ्र ही अपने परिवार से मिल गया। इस सफल बचाव से देशभर में लापता ऑटिस्टिक बच्चों को खोजने के लिए ड्रोन तकनीक पर बढ़ती निर्भरता स्पष्ट होती है (Daily Mail)
मानवीय गैर-लाभकारी संस्था कतर चैरिटी, जॉर्डन और गाज़ा में रिस्टोरिंग होप सोसाइटी द्वारा संचालित “Rehabilitation and Prosthetic Limb Fitting” परियोजना को सहयोग दे रही है। कृत्रिम अंग, चिकित्सा देखभाल और उपचार उपलब्ध कराकर यह पहल अंग गंवा चुके फ़िलिस्तीनी बच्चों को फिर चलने-फिरने, आत्मविश्वास लौटाने और परिवार व समुदाय में सफलतापूर्वक पुनः शामिल होने में मदद करती है (ReliefWeb)
40 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के दौरान हंगरी के सड़ककर्मी आरपाद नागी ने सड़क किनारे प्यासे सारस-जन को अपना पानी पिलाया। दिल छू लेने वाला यह पल इंटरनेट पर तेज़ी से प्रसारित हुआ। श्री नागी ने लोगों से भीषण गर्मी में वन्यजीव-जनों की सहायता करने का आग्रह करते हुए कहा कि छोटा-सा प्रयास भी किसी पशु-मित्र की जान बचा सकता है (UA.News)
आज का प्रेरक उद्धरण: “दृढ़ सकारात्मक मानसिकता किसी भी चमत्कारी दवा से अधिक चमत्कार कर सकती है।” – पैट्रिशिया नील, ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री (Positivity.org)
इस बहुभागीय शृंखला के पिछले भाग में, 20 वर्षीय नीना ऐशबोर्न का बर्लिन [जर्मनी] में पुलिस अधिकारी बनकर आए एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। हथकड़ी लगाए जाने, ईथर से बेहोश किए जाने, मुंह बंद करने और बांधे जाने के बाद वह पल आया, जब नीना को लगा कि वह मरने वाली हैं। शरीर से बाहर निकलते समय उन्होंने अपने भीतर से आती तीव्र ध्वनि सुनी, अपनी ऊर्जा को भीतर सिमटते महसूस किया और एक अंधेरी, घुमावदार सुरंग से गुजरकर स्वयं को भौतिक जीवन से परे किसी स्थान पर पाया।
वहां एक शून्यता थी, लेकिन यदि मैं उसे रंग देना चाहूं, तो यह कहना बहुत कठिन है कि वह यह थी या वह, क्योंकि वह इनमें से कुछ भी नहीं थी, फिर भी सब कुछ थी। इसलिए उसका वर्णन करने में हमारे शब्द सीमित पड़ जाते हैं। वह शून्यता के विशाल महासागर जैसी थी, फिर भी उसमें सुनहरी-सफेद रोशनी की चमक थी। वह शाश्वत था, मानो अनंत श्वास छोड़ना और अनंत श्वास लेना एक साथ हो रहा हो, फिर भी वह इनमें से कुछ भी नहीं था। और मैं उसमें थी; मैं उसका हिस्सा बन गई। मैं ही महासागर थी, फिर भी उस समग्रता का एक हिस्सा थी। और वह प्रेम था। आप अपने भीतर, बाहर, ऊपर, नीचे और अपने से परे तक गहराई से स्पर्श अनुभव करते हैं और बस जान जाते हैं— हां, यही है। यही वह स्रोत था जिसने मुझे जीवन दिया और मैं वही हूं। मैं वही हूं।
तभी एक आवाज़ सुनाई दी। और यहां भी जब मैं “आवाज़” कहती हूं, तो वह आवाज़ जैसी नहीं थी, फिर भी थी— मानो अत्यंत गहरे मानसिक स्तर पर संवाद हो रहा हो। उन्होंने मुझसे पूछा, “क्या तुम आने के लिए तैयार हो?” मानो मैंने कहा, “रुकें। आगे बढ़ने से पहले बताएं, तुम कौन हो?” मैं बहुत चकित थी। और उन्हों ने कहा, “मैं तुम्हारी पवित्र आत्मा हूं।” इसमें कोई संदेह नहीं था— वह मैं ही थी और मैं उस समग्रता का हिस्सा थी। मैंने सोचा, मैं वहीं रह सकती हूं। शायद वह विचार भी नहीं था, लेकिन जब वह पल याद करती हूं, तो सचमुच ऐसा लगा था—ठीक है, यही है। हम यहां हैं। यह सुंदर है। यहां इतना प्रेम है। यही है। तब उसने फिर पूछा, “क्या तुम आने के लिए तैयार हो?” मैंने कहा, “नहीं, मुझे लोगों को बताना है।” और फिर, एक झटके में, एक सेकंड से भी कम समय में हमारा संपर्क टूट गया और ऐसा लगा जैसे मैं नीचे गिर रही हूं।
मुझे याद है, मैं कहना चाहती थी, “नहीं, नहीं, यह गलत निर्णय था,” लेकिन निर्णय हो चुका था और मैंने खुद को फिर कार में पाया। वहां मेरा शरीर था। मैं अपने शरीर में थी और पूरी तरह स्पष्ट, बिल्कुल जागरूक और पूर्णतः सचेत थी। मुझे ठीक-ठीक पता था कि मैं किस स्थिति में हूं। उसने मेरी छाती पर दबाव डाला। वह गिन रहा था। अपनी मां द्वारा अक्सर देखे जाने वाले अगाथा क्रिस्टी के “मिस मार्पल” का एक प्रसंग नीना को याद आया, जिसमें नाक और मुंह के पास आईना रखकर पता लगाया जाता था कि व्यक्ति सांस ले रहा है या नहीं।
मैं बस यही सोच रही थी, “सांस मत लो। दिल को धड़कने मत दो। बिल्कुल नहीं।” और मैंने ऐसा ही किया। वह “मैं” जो भी है— स्रोत के रूप में मैं, दिव्य अस्तित्व के अंश के रूप में मैं—इस शरीर-रूपी पात्र पर मेरा पूर्ण नियंत्रण था। और मैंने सांस नहीं ली। मैंने अपने दिल को धड़कने नहीं दिया। उसे विश्वास हो गया कि मैं मर चुकी हूं। वह मुझे उठाकर बाहर ले गया। जब वह डिक्की की ओर चला, मुझे नहीं पता था कि मैं कहां हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं जंगल में हूं। मैं बस इतना जानती थी कि मुझे केवल एक अवसर मिलेगा और मुझे पूरी तरह सतर्क रहना होगा। जब वह डिक्की की ओर बढा और मैंने उसके खुलने की आवाज़ सुनी, तो मैंने सोचा, “अभी,” और मैं उछलकर उठ गई।
भाग 3 में नीना अपने अपहरणकर्ता से बचने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का हताश प्रयास करती हैं। मैंने देखा कि मेरे दोनों ओर बहुत अंधेरा था, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं किसी जंगल में हूं, फिर आगे थोड़ी-सी रोशनी दिखाई दी और मैं उसी ओर दौड़ने लगी। नीना ऐशबोर्न के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला के भाग 3 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Sandra Champlain - We Don’t Die)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें