खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक न्यूज़ प्रसारण – 25 नवंबर, 2026
यूनिसेफ [संयुक्त राष्ट्र बाल कोष] ने बताया कि जनवरी से अक्टूबर 2026 तक यूक्रेन में कम-से-कम 114 बच्चे मारे गए और 1,030 घायल हुए। यह संयुक्त संख्या पिछले तीन पूर्ण वर्षों में से किसी भी वर्ष से अधिक है। यूनिसेफ ने बच्चों और अन्य नागरिकों के साथ-साथ उन ऊर्जा, ताप और जल प्रणालियों की सुरक्षा का आह्वान किया, जिन पर वे निर्भर हैं (UNICEF)
फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद, होर्मुज़ जलडमरूमध्य और उसके आसपास अक्टूबर व नवंबर में हमलों की मासिक संख्या उच्चतम् स्तर पर पहुंच गई। UKMTO [यूके समुद्री व्यापार संचालन] ने अक्टूबर में 31 और नवंबर में 18 तारीख तक लगभग 19 हमलों की सूचना दी (ABC News)
बहरीन ने कहा कि 21 नवंबर को ईरानी हमले में एक नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुआ, जिससे आग लग गई। बहरीन की सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई ईरानी हमलों को विफल किया और गिरते मलबे से नुकसान हुआ। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि उस दिन ईरानी हमलों में दो लोग घायल हुए (Reuters)
साइबर और विशेषज्ञ संचालन कमान [यूके] के प्रमुख जनरल सर रॉब मैगोवन ने स्काई न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में पुष्टि की कि राष्ट्रीय साइबर बल [यूके] आक्रामक साइबर अभियान चला रहा है। रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया को देश के साइबर विरोधी बताया गया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य यूके के लिए खतरों को रोकना और बाधित करना है। यह बल संगठित अपराधी समूहों और बच्चों सहित अन्य लोगों को ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने वालों को भी निशाना बनाता है (Sky News)
औ लाक (वियतनाम) की नेशनल असेंबली ने एक कानून पारित किया, जिसके तहत विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अकादमियों में घर के भीतर धूम्रपान पर लगी रोक 1 जुलाई, 2027 से उनके पूरे परिसरों पर लागू होगी। कानून के तहत विद्यालय परिसर से 100 मीटर के भीतर तंबाकू की बिक्री पर लगी रोक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों तक बढ़ा दी गई है। 1 जनवरी, 2028 से सरकारी छूट के बिना दुकानों और ऑनलाइन माध्यमों पर तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन प्रतिबंधित होगा (VnExpress)
आयोजकों के अनुसार, कम-से-कम 25 देशों में हुई अंतरराष्ट्रीय युवा हड़ताल के तहत 20 नवंबर को पूरे यूरोप में छात्रों ने अधिकतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। इनमें यूके, जर्मनी, स्पेन, इटली और क्रोएशिया शामिल थे। मांगें स्थान के अनुसार अलग-अलग थीं। इनमें विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के लिए अधिक धन, जलवायु परिवर्तन पर कड़ी कार्रवाई, सैन्य खर्च में कमी और अनिवार्य सैन्य सेवा समाप्त करना शामिल था (Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी FBI [संघीय जांच ब्यूरो] के राष्ट्रीय अपराध सूचना केंद्र के डेटाबेस को साइबर हमले में निशाना बनाया गया। कानून प्रवर्तन से जुड़े एक सूत्र ने ABC News से सेंध लगने की पुष्टि की। संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस डेटाबेस का उपयोग आपराधिक रिकॉर्ड जांचने और भगोड़ों, लापता लोगों व चोरी हुई संपत्ति का पता लगाने में करती हैं (ABC News)
यूनेस्को [संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन] के समन्वय में तैयार संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, सांस्कृतिक और धार्मिक समुदायों के बीच निरंतर संवाद विश्वास बढ़ा और मतभेदों को सकता है शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सक्षम बनाकर संघर्ष रोकने में सहायक हो सकता है। रिपोर्ट सदस्य देशों से सार्वजनिक बजट में संघर्ष की रोकथाम को प्राथमिकता देने, राष्ट्रीय पाठ्यक्रमों में शांति शिक्षा शामिल करने और शांति की संस्कृति के निर्माण की प्रगति मापने के लिए साझा संकेतक विकसित करने का आग्रह करती है (UNESCO)
टेक्सस ए एंड एम विश्वविद्यालय [अमेरिका] के 10,000 से अधिक कर्मचारियों पर किए गए हालिया अध्ययन के अनुसार, ऊंचाई के अनुसार समायोजित होने वाले कार्यस्थलों पर पारंपरिक डेस्क की तुलना में प्रतिदिन कंप्यूटर पर 43 मिनट अधिक काम किया गया। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इससे प्रति कर्मचारी सालाना लगभग 9,000 अमेरिकी डॉलर का उत्पादकता मूल्य मिल सकता है। यह बैठकर और खड़े होकर काम करने वाले डेस्क के माध्यम से कार्यस्थल की दिनचर्या में अधिक गतिविधि जोड़ने के संभावित लाभ दर्शाता है (SciTech Daily)
नवंबर में ‘फ्रंटियर्स इन साइकियाट्री’ में प्रकाशित चिली के एक अध्ययन में 12 से 18 वर्ष के 859 किशोर शामिल थे, इसमें पाया गया कि भावनात्मक निकटता, आपसी सहयोग और साथ बिताए समय सहित मजबूत पारिवारिक एकजुटता का संबंध अवसाद के कम लक्षणों से था। ये निष्कर्ष लड़कियों और लड़कों, दोनों पर लागू हुए और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में सहयोगपूर्ण पारिवारिक संबंधों के संभावित महत्व को रेखांकित करते हैं (Bioengineer, Frontiers in Psychiatry)
कोपेनहेगन विश्वविद्यालय [डेनमार्क] के शोधकर्ताओं के अनुसार, कभी-कभार कॉफी पीने वालों की तुलना में नियमित रूप से कॉफी पीने वालों की आंतों में सूक्ष्मजीवों की विविधता अधिक, छोटी आंत का पीएच कम और बड़ी आंत में संकुचन अधिक थे। आठ दिनों तक पाचन की निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कैप्सूल इस्तेमाल किए गए। परिणामों से संकेत मिला कि कॉफी आंतों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर कब्ज में मदद कर सकती है, हालांकि कारण और स्वास्थ्य प्रभाव स्थापित करने के लिए और शोध आवश्यक है (SciTech Daily)
ASPCA [पशुओं पर क्रूरता की रोकथाम के लिए अमेरिकी संस्था] ने चेतावनी दी कि संभावित रूप से ऐतिहासिक एल नीन्यो जलवायु प्रवृत्ति अमेरिका के कुछ हिस्सों में चरम मौसम का खतरा बढ़ाकर पशुजनों को संकट में डाल सकती है। उसने देखभालकर्ताओं से निकासी योजना और आपातकालीन सामग्री तैयार रखने, उपयुक्त आश्रय पहचानने, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुलभ रखने, माइक्रोचिप पंजीकरण अद्यतन करने, लंबे व्यवधानों और परिवहन आवश्यकताओं की योजना बनाने तथा पिंजरे में रहने का प्रशिक्षण देने का आग्रह किया (Newsweek, ASPCA)
19 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, चिली के कोकिंबो क्षेत्र की सात नगरपालिकाओं में बर्फ पिघलने से नदियों में आई बाढ़ के कारण लाल चेतावनी लागू रही, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे, अलग-थलग पड़े निवासियों और भारी मशीनों कमी ने आपात कार्रवाई व मरम्मत की को कठिन बना दिया (Pravda.Ru, SENAPRED)
दुनिया के विभिन्न हिस्सों में थोड़े समय के भीतर तीन भूकंप आए। जुनिन [पेरू] में 20 नवंबर को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। समाचार एजेंसी EFE की 21 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, 16 घायल हुए, 152 घर रहने योग्य नहीं रहे, 156 घर प्रभावित हुए और 35 शैक्षिक, स्वास्थ्य, धार्मिक व सामुदायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। पेरू के पांच क्षेत्रों में प्रभाव दर्ज किए गए। बांदा सागर [इंडोनेशिया] में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं मिली। वहीं 21 नवंबर को डेलिंघा, छिंगहाई [चीन] में 5.6 तीव्रता के झटके महसूस हुए। चीन में भूकंप से रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हुईं, जिन्हें बाद में कम गति पर बहाल कर दिया गया; किसी के हताहत होने या मकान ढहने की सूचना नहीं मिली (Tuổi Trẻ, EFE, The Paper)
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की ओर से महासागर संरक्षण की वकालत करने वाले ब्रिटिश लंबी दूरी के तैराक लुईस प्यू ने ईरान के साथ युद्ध से समुद्री पशुजनों पर पड़ने वाले प्रभाव को उजागर करने के लिए तीन दिनों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य के कुछ हिस्सों में लगभग 9.3 मील [15 किलोमीटर] तैराकी की। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त जहाजों से निकला तेल और रासायनिक प्रदूषण वन्य पशुजनों, तटों, प्रवाल भित्तियों और मैंग्रोव वनों को दशकों तक नुकसान पहुंचा सकता है (CBS News, Associated Press)
17 नवंबर को मुंबई [भारत]में आयोजित 2026 अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में पांच विजेताओं को पर्यावरण संबंधी कार्यों के विस्तार के लिए दस-दस लाख पाउंड मिले। भूटान को उन वनों की रक्षा के लिए पुरस्कार मिला, जो दक्षिण एशिया के निचले क्षेत्रों में रहने वाले 1.6 अरब लोगों के लिए हिमालयी जल आपूर्ति सुरक्षित रखने में सहायक हैं। भारतीय कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी को चालकों के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शा किफायती बनाने और अंतिम दूरी के लिए 4,00,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचने पर सम्मानित किया गया। नियू ओशन वाइड ट्रस्ट को यूके से बड़े समुद्री क्षेत्र के दीर्घकालिक संरक्षण का वित्तपोषण करने के लिए पुरस्कार मिला। उसके संरक्षण कार्यक्रम से मछली समुदाय में 60% वृद्धि हुई है। PFAS [पर- और पॉलीफ्लोरोएल्काइल पदार्थ]-मुक्त फ्रांस ने रोजमर्रा के उत्पादों में हानिकारक “सदैव बने रहने वाले रसायनों” के कई उपयोग चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने वाला 2025 का फ्रांसीसी कानून पारित कराने में मदद की। डेनमार्क की ऊर्जा कंपनी ऑर्स्टेड को यूरोप की सर्वाधिक कोयला-निर्भर ऊर्जा कंपनियों में से एक से अपतटीय पवन ऊर्जा की वैश्विक अग्रणी कंपनी बनने के लिए सम्मानित किया गया। 2006 से उसने खरीदी गई ऊर्जा सहित अपने संचालन से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की तीव्रता 98% से अधिक घटाई है (The Earthshot Prize)
बहुराष्ट्रीय किफायती सुपरमार्केट शृंखला एल्डी ने 20 नवंबर को यूके के 1,080 से अधिक स्टोरों में सीमित अवधि के लिए खाद्य उत्पादक Veg Life का वीगन स्कॉच एग विकल्प ‘स्कॉची’ पेश किया। स्कॉच एग एक पारंपरिक ब्रिटिश नाश्ता है, जिसमें सख्त उबले अंडे को सॉसेज के मांस में लपेटकर ब्रेड के चूरे की परत चढ़ाई जाती है और फिर उसे तेल में तला या बेक किया जाता है। Veg Life की संस्थापक रियान कैफुल ने चैनल 4 [यूके] की प्रतियोगिता शृंखला “एल्डी: द नेक्स्ट बिग सेलर” का “हेल्दी एंड होलसम” एपिसोड जीतने के बाद इसे एल्डी स्टोरों के बीच वाले गलियारे में सीमित संस्करण के रूप में बेचने का समझौता हासिल किया (Grocery Trade News)
न्यू जर्सी [अमेरिका] में यूनिटी चार्टर स्कूल ने 17 नवंबर को पॉम्पटोनियन फूड सर्विस और वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स के साथ वीगन व्यंजनों का स्वाद-परीक्षण आयोजित किया। इसका उद्देश्य किंडरगार्टन से आठवीं कक्षा तक के छात्रों में दीर्घकालिकता, पशुजन कल्याण और पादप प्रोटीन को बढ़ावा देना था (TAPinto Morristown)
कैलिफोर्निया [अमेरिका] स्थित क्लेयरमॉन्ट कॉलेजेस के समाचार स्रोत “द स्टूडेंट लाइफ” में सलाहकार स्तंभकार ईथन रवि एक कॉलेज छात्र को साथियों के दबाव के बावजूद वीगन जीवनशैली अपनाने और अपने नैतिक मूल्यों पर अडिग रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे समझाते हैं कि जीवनशैली संबंधी सतत विकल्प अंततः सामान्य बन जाते हैं और मित्रों में अधिक स्वीकार्यता प्रेरित कर सकते हैं (The Student Life)
पांच दिन की खोज के बाद स्पेन की पुलिस ने 19 नवंबर को कॉर्डोबा [स्पेन] के निकट एनसिनारेस दे अल्कोलेआ में लापता 73 वर्षीय महिला को एक नाले में जीवित पाया। अग्निशामकों ने उन्हें बचाने में मदद की और पुलिस ने खोज अभियान में सहयोग के लिए जनता व मीडिया को धन्यवाद दिया। हाइपोथर्मिया के लक्षणों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया (EuroWeekly News, Córdoba Hoy)
ऊपरी मंजिल पर रहने वाली अपनी 87 वर्षीय पड़ोसी कैरोल को पार्किंसन रोग होने का पता चलने पर हाइडी विडमर ने कैलिफोर्निया [अमेरिका] के कल्वर सिटी स्थित उनके घर में खाना बनाना, सफाई करना और उनकी सहायता करना शुरू किया। कैरोल के बारे में सुश्री विडमर की सोशल मीडिया पोस्ट को लगभग तीन करोड़ बार देखा गया है। इससे प्रेरित होकर अनजान लोगों ने कैरोल की देखभाल और दैनिक जरूरतों के लिए 1,09,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक दान किए, जिसमें प्रस्तावित सीढ़ी लिफ्ट भी शामिल है (Good News Network)
ब्राज़ील के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ ने 11 नवंबर को एक विधेयक मंजूर किया, जिसमें कुत्ता- या बिल्ली-जन की मृत्यु का कारण बनने वाली पशु-जन क्रूरता को जघन्य अपराध माना गया है और इस अपराध में जमानत या क्षमादान का प्रावधान नहीं होगा। प्रस्ताव में दो से पांच साल की कैद, जुर्माना और पशुजनों को रखने पर प्रतिबंध के मौजूदा दंड बरकरार हैं। अब इसे विचार के लिए सीनेट भेजा जाएगा (Agência Câmara de Notícias)
आज का ज्ञानवर्धक विचार: “ध्यान और प्रज्ञा का सार एक ही है, वे दो नहीं हैं। ध्यान प्रज्ञा का शरीर है और प्रज्ञा ध्यान का कार्य है।” – परम पावन छठे कुलपती हुई नेंग (वीगन) पूज्य संबुद्ध गुरु (The Platform Sutra of the Sixth Patriarch)
इस तीन-भागीय शृंखला के पहले भाग में ब्रिटिश आध्यात्मिक माध्यम ऐन बेफर्ड ने लंदन, यूके में टक्कर मारकर भाग जाने की घटना के बाद हुए अपने पहले मृत्यु-समीप अनुभव का वर्णन किया था। उन्होंने दुर्घटनास्थल को ऊपर से देखने और अंततः यह समझने की बात याद की कि सड़क पर पड़ी महिला वही थीं। उनके अनुसार, उसी समय वह आत्माओं के कक्ष में थीं, जहां उन्हें अपने विभिन्न जन्मों के दृश्य दिखाए गए और लौटने को कहा गया। बचपन में ऐन को अक्सर लगता था कि वह दूसरों के लिए बाधा हैं। आत्माओं के कक्ष में अपने चारों ओर एकत्र दिव्य प्राणियों की उपस्थिति में उन्हें सुरक्षित महसूस हुआ। उनका वह निःस्वार्थ प्रेम महसूस करके—जो सच में हृदय से था—मुझे लगा कि मैं जैसी थी, मुझे उसी रूप में स्वीकार किया जा रहा था। मैं जैसी थी, उसी रूप में मुझसे प्रेम किया जा रहा था। ब्रह्मांड से मुझे यही अनुभूति मिल रही थी।
ऐन ने परामर्शदाता का प्रशिक्षण लिया और वह स्वयं को वैज्ञानिक सोच वाली मानती हैं। उनके लिए देखकर ही विश्वास होता था। उन्होंने मुझसे एक बात यह कही, “ऐसा नहीं है कि ‘देखने पर विश्वास होता है।’ बल्कि ‘विश्वास करो, तो देख पाओगे।’” वे बार-बार कहते रहे, “विश्वास करो, तो देख पाओगे।” अपने बच्चों के पास न लौटने की इच्छा के कारण ऐन को अपराधबोध हुआ और उनके अनुसार, यह स्मृति आज भी उन्हें व्यथित करती है। उन्हें एक सफेद स्थान पर प्रतीक्षा करना याद है, जो उन्हें रेलवे स्टेशन जैसा लगा। खिड़कियों जैसी दिखने वाली जगहों से वह अन्य ब्रह्मांड और कालखंड देख सकती थीं। स्वर्णिम प्रकाश का एक गोला पास आया और उसने उन्हें घेर लिया। ऐन ने एक उपस्थिति महसूस की, जिसे वह मूल ऊर्जा कहती हैं। मुझे याद है, वे मेरे पास आए और बोले, “अब तुम्हारे लौटने का समय है, लेकिन तुम फिर आओगी।” […] जब मेरा कार्य पूरा हो जाएगा, मैं लौट आऊंगी। इससे मुझे बहुत सुकून मिला और वह स्वर्णिम ऊर्जा मेरे चारों ओर थी। मैंने बस सोचा, “ठीक है, मुझे भरोसा करना होगा।” मैंने भरोसा किया और फिर उस सुरंग से बहुत तेजी से वापस आ गई।
ऐन के अनुसार, अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में उनकी तीन बार और मृत्यु हुई। उन्हें ऊपर से नीचे देखते हुए एंबुलेंस की छत पर लिखे अंक दिखाई देना याद है। बाद में ऐन ने गहन चिकित्सा कक्ष की एक नर्स को बताया कि उन्होंने चिकित्सा दल को अपना उपचार करते देखा था। नर्स ने उन्हें बताया कि उनकी मृत्यु हो गई थी। जब ऐन ने अपने पादरी से आत्माओं के कक्ष के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह इसमें विश्वास नहीं करते। स्वस्थ होने के दौरान एक हेयरड्रेसर ने ऐन को बताया कि दुर्घटना के बाद वह तौलिया लेकर दौड़ी आई थीं, ठीक वैसा ही जैसा ऐन को याद था। अपने पहले मृत्यु-समीप अनुभव के बाद ऐन ने देखी हुई घटनाओं को समझने के लिए कॉलेज ऑफ साइकिक स्टडीज़ में प्रवेश लिया। वहां किसी ने उन्हें देवदूतों के बारे में जानने का सुझाव दिया, लेकिन ऐन को संदेह था।
उन्हें बचपन से फेफड़ों की समस्या भी थी और दमा का उपचार हुआ था। लगभग 2009 में अक्टूबर के एक दिन वह अपनी बेटी के शयनकक्ष में थीं, तभी उनकी छाती में जकड़न होने लगी। उनकी बेटी नीचे चली गई थी और उनके इनहेलर दूसरे कमरे में थे। ऐन के अनुसार, वह सांस अंदर ले पा रही थीं, लेकिन बाहर नहीं छोड़ पा रही थीं। उन्हें लगा, मानो उनके फेफड़ों के चारों ओर कोई पट्टा कसता जा रहा हो। मुझे याद है, मैं वहां बैठी थी और सोच रही थी, “मुझे बस मदद चाहिए। क्या वहां कोई है? कृपया मेरी मदद कीजिए।” मैं अपने मन में यह बात बहुत जोर से कह रही थी—केवल मन में। मैं मन-ही-मन चीख-पुकार रही थी, क्योंकि बोल नहीं पा रही थी। फिर जोरदार धमाका हुआ, मानो छत ढह गई हो।
मैंने अपने बगल में देखा तो—मुझे याद है, ऐसा लगा मानो लगभग 30 फुट [करीब 9 मीटर] ऊंची पत्थर की भारी प्रतिमा मेरे पास आ गिरी हो। वह एक पुरुष थे, जो मेरे बगल में फर्श पर घुटने टेककर बैठे थे। उनका एक घुटना ऊपर उठा था और वह अपना सिर टिकाए हुए थे, उन्होंने कहा, “आपने मुझे पुकारा। मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?” ऐन ने जो देखा, उसे समझने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि शायद उनके मस्तिष्क को बहुत कम ऑक्सीजन मिल रही थी। उनके पंख उनकी पीठ के पीछे सिमटे हुए थे। जहां उनके कंधे की हड्डियां थीं, वहां-बड़े पंख बड़े पीछे सिमटे हुए थे। […] उसी से उनका रहस्य खुला और मैंने सोचा, “हे भगवान, ये तो देवदूत हैं।”
अपने तीसरे मृत्यु-समीप अनुभव में ऐन को एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक का आगे आना याद है। उन्होंने कहा, “तुम यहां क्या कर रही हो? तुम्हें यहां नहीं होना चाहिए। तुम अभी तैयार नहीं हो। यह तुम्हारा समय नहीं है। अभी तुम्हें यहां नहीं आना था।” इस तीन-भागीय शृंखला के अंतिम भाग 3 के लिए कल हमसे जुड़िए, जिसमें ऐन बेफर्ड बताएंगी कि वह देवदूत कौन थे और उन्होंने ऐन को क्या दिखाया। वह यह भी बताएंगी कि शल्यक्रिया के दौरान जब उन्होंने स्वयं को फिर दूसरी ओर पाया, तब क्या हुआ। (Life Lab Near-Death Experiences यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें