दैनिक समाचार प्रसारण – 24 अगस्त, 2026
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन विभाग [UKMTO] के अनुसार, 20 अगस्त को छह हथियारबंद लोगों ने यमन के पास अदन की खाड़ी से गुजर रहे एक टैंकर का अपहरण कर लिया और कथित तौर पर उसे सोमालिया ले जाना चाहते हैं (Fox News)
यमन के सशस्त्र बलों ने बताया कि उन्होंने 24 घंटे में हूती ठिकानों के विरुद्ध 81 सैन्य अभियान चलाए, जिनमें कई हूती नेता मारे गए और उपकरण व वाहन नष्ट हुए। सेना ने कहा कि ये अभियान नागरिक प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों, जहाज़ों और विस्थापितों के शिविरों पर हूतियों के लगातार हमलों के जवाब में चलाए गए। उसने सरकारी संस्थाओं की बहाली और यमन की संप्रभुता की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई (Fox News)
रूस ने 20 अगस्त की रात यूक्रेन (यूरेन) के कीव और आसपास के क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम-से-कम 16 लोग मारे गए और लगभग 40 घायल हुए। यूक्रेनी (यूरेनी) अधिकारियों के अनुसार, दर्जनों स्थानों पर हमले हुए, जिनसे आवासीय इमारतों, एक स्कूल, बच्चों के एक अस्पताल और बालवाड़ी को नुकसान पहुँचा, इस दौरान 38,000 से अधिक लोगों ने कीव के मेट्रो स्टेशनों में शरण ली (AP)
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहली बार विवादित द्वीपों की यात्रा करने के कुछ ही दिन बाद रूस ने जापान के दावे वाले इन द्वीपों के पास मिसाइल परीक्षण किया। अभ्यास में बैस्टियन सतह-से-पोत मिसाइलों से शत्रु जहाज़ों पर हमले का अभ्यास किया गया, जिस पर जापान ने विरोध जताया (South China Morning Post)
20 अगस्त को यूरोप में गैस की कीमतें 65 यूरो प्रति मेगावाट-घंटे से ऊपर पहुँच गईं, जो मार्च के बाद का उच्चतम स्तर और 2026 की शुरुआत से 130 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। गैस भंडार का निम्न स्तर, आपूर्ति में बाधाएँ, होर्मुज़ जलडमरूमध्य का लगभग बंद होना और यूरोप में भीषण गर्मी के दौरान जलविद्युत व परमाणु उत्पादन घटने से गैस-चालित बिजली संयंत्रों की बढ़ी माँग कीमतें बढ़ा रही हैं। अगस्त की शुरुआत में यूरोप के गैस भंडार केवल लगभग 57 प्रतिशत भरे थे, जिससे आशंका है कि अधिक ठंडी सर्दी कीमतें और महँगाई बढ़ा सकती है (euronews)
धर्मार्थ संस्थाओं को समर्थकों और दानदाताओं की जानकारी संभालने में मदद करने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी बीकन CRM पर बड़े साइबर हमले से ब्रिटेन की करीब 1,000 संस्थाओं के लाखों समर्थकों का निजी डेटा उजागर होने की आशंका है। यह हमला 27 से 31 जुलाई के बीच हुआ। ब्रिटिश अधिकारी जाँच कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को फ़िशिंग घोटालों से सावधान रहने को कहा गया है, जिनमें अपराधी चुराए गए निजी अधिक डेटा से लोगों को जानकारी देने या पैसे भेजने के लिए छलते हैं (Daily Mail)
मानव तस्करी पीड़ित सहायता नागरिक समाज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कम-से-कम 13,670 लोगों को पूर्वी म्यांमार के जालसाज़ी परिसरों में बंद रखकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इन परिसरों पर बॉर्डर गार्ड फोर्स, करेन नेशनल आर्मी और डेमोक्रेटिक करेन बेनेवोलेंट आर्मी जैसे सशस्त्र गुटों का नियंत्रण है, हालाँकि सभी संगठित अपराध में संलिप्तता से इनकार करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें अलग-अलग जालसाज़ गिरोहों के बीच खरीदा-बेचा गया, प्रतिदिन 16 घंटे तक काम कराया गया, पीटा गया और लक्ष्य पूरा न करने या भागने की कोशिश पर दंडित किया गया। समूह का कहना है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई के बाद जालसाज़ी नेटवर्क म्यांमार के अंदरूनी इलाकों में जा रहे हैं, इसलिए तत्काल बचाव अभियानआवश्यक हैं (UCA News)
मंगोलिया के उलानबटार में 200से अधिक युवा स्वयंसेवकों ने एक भूमिगत मार्ग का नवीनीकरण कर उसे कला दीर्घा में बदल दिया, वहाँ प्रसिद्ध मंगोलियाई कवियों के चित्र और पारंपरिक मंगोलियाई लिपि में उनकी कविताएँ सहित कई कलाकृतियाँ लगाई गईं। यह परियोजना 9 मई को शुरू हुई और पुनर्निर्मित मार्ग 17 अगस्त को आधिकारिक रूप से खुला, आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य अधिक आकर्षक और सुविधाजनक शहरी परिवेश बनाना था (Open.kg)
बांग्लादेश ने केवल महिलाओं के लिए “पिंक बस” सेवा शुरू की है, दस बसें ढाका और आसपास के क्षेत्रों में, जबकि अतिरिक्त बसें बोगुरा और चट्टोग्राम में चल रही हैं। यह पहल प्रधानमंत्री तारिक रहमान के ढाका में महिलाओं के लिए अलग बस सेवा शुरू करने के वादे के बाद की गई है (The Daily Star)
सोया और मटर के दूध में गाय के दूध के बराबर, यानी प्रति कप लगभग 8 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। सोया दूध में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं। कई वनस्पति दूधों में कैल्शियम और विटामिन डी व B12 मिलाए जाते हैं। विशेषज्ञ बिना चीनी वाले विकल्प चुनने की सलाह देते हैं (Health.com)
फिजी अब HIV यानी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस की व्यापक महामारी का सामना कर रहा है, जहाँ पिछले दशक में संक्रमण तेज़ी से बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्री एटोनियो लालाबालावु के अनुसार, 2025 में अनुमानतः 9,100 लोग HIV से संक्रमित थे और लगभग 1,700 नए मामले सामने आए। सरकार HIV जाँच और उपचार का विस्तार करने तथा प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस यानी प्रेप दवा की उपलब्धता जैसे रोकथाम उपाय लागू करने की योजना बना रही है (FBC News)
चेहरे में होने वाले बदलाव कभी-कभी छिपी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। आँखों का पीला होना यकृत या पित्त संबंधी रोग का संकेत हो सकता है, जबकि पलकों का अचानक झुकना या चेहरे में कमजोरी तंत्रिका संबंधी समस्या या आघात का संकेत दे सकती है। चेहरे पर तितली के आकार के चकत्ते का संबंध ल्यूपस से होता है। चेहरे या आँखों में लगातार सूजन होने पर भी चिकित्सकीय जाँच आवश्यक हो सकती है, विशेषकर यदि अन्य लक्षण भी हों (VnExpress)
शरीर को बहुत कम सोडियम चाहिए, फिर भी औसत अमेरिकी प्रतिदिन लगभग 3,400 मिलीग्राम सोडियम लेता है, जो लगभग 1,500 मिलीग्राम के पर्याप्त सेवन स्तर से बहुत अधिक है। इस सोडियम का बड़ा हिस्सा मेज़ पर डाले गए नमक के बजाय अतिरिक्त नमक वाले प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों या रेस्तराँ के भोजन से आता है। अधिक सोडियम से शरीर में तरल जमा होता है, जिससे रक्त की मात्रा बढ़ती है और उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, आघात तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है। नमक का अधिक सेवन अस्थायी सूजन भी पैदा कर सकता है और मूत्र के माध्यम से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ाकर हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अधिकांश लोग अतिरिक्त नमक सीमित करके और कम प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ खाकर सोडियम का सेवन घटा सकते हैं, हालाँकि कुछ चिकित्सकीय स्थितियों में व्यक्तिगत आहार संबंधी सलाह आवश्यक होती है (Talking with Docs)
अग्निशमन विभाग के अनुसार, 19अगस्त की रात जर्मनी में आए तूफ़ानों से वाल्डोर्फ में एक महिला की मौत हो गई और वेट्ज़लार में लगभग 60 मकान क्षतिग्रस्त हुए। इटली के कियावारी नगर में 20 अगस्त को 126मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिससे तहखानों और भूतल की दुकानों में पानी भर गया (Daily Mail)
20 अगस्त को औ लाक यानी वियतनाम के न्गे आन प्रांत में भारी बारिश से नदियों और धाराओं का जलस्तर बढ़ गया, जिससे ताम थाई कम्यून की सात बस्तियों और 3,000 से अधिक लोगों का संपर्क अस्थायी रूप से कट गया। मुओंग टिप कम्यून में भूस्खलन से सड़क 543डी अवरुद्ध हो गई और प्रांतीय प्रशासन ने स्थानीय निकायों को बाढ़ पर नज़र रखने का आदेश दिया (Tiền Phong)
सर्बिया के डेलिब्लात्स्का पेस्चारा वन अभयारण्य में अगस्त की शुरुआत से लगी जंगल की आग के कारण 20अगस्त को एक छोटी बस्ती खाली करानी पड़ी, तेज़ हवाएँ लपटों को घरों की ओर धकेल रही थीं। गृहमंत्री इवित्सा दाचिच के अनुसार, अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है (euronews)
ब्रिटेन के ससेक्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मियों का अंतिम दौर मधुमक्खियों के लिए पर्याप्त भोजन खोजने के लिहाज़ से वर्ष के सबसे कठिन समयों में से एक है। उनके शोध में पाया गया कि इस अवधि में कम फूल खिलने और मकरंद के लिए अधिक प्रतिस्पर्धा के कारण मधुमक्खियों को भोजन जुटाने से कम ऊर्जा मिलती है। भीषण गर्मी मकरंद उत्पादन घटाकर और फूल खिलने के समय में बाधा डालकर समस्या को और गंभीर बना सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्रिटिश बागवान घास कम काटकर, गर्मियों के अंत में उगने वाले थीस्ल, रैगवर्ट और नैपवीड जैसे खरपतवारों को बढ़ने देकर तथा मौसम में देर से खिलने वाले अधिक फूल लगाकर मदद कर सकते हैं (Daily Mail)
पेरू के फैशन डिज़ाइनर जेनारो रिवास ने अपने नवीनतम पुरुष परिधान संग्रह में बुलरश पौधे से बने पंखों के विकल्प बायोपफ का उपयोग किया है, यह दीर्घकालिक सामग्री पशु-क्रूरता से मुक्त है और हंस के रोएँ की तुलना में कार्बन उत्सर्जन 88 प्रतिशत तक घटाती है (Plant Based News)
फिनलैंड की शोधकर्ता आन्नी कोर्टेकांगास ने चावल की मिलों से निकलने वाली कम उपयोगी भूसी और रेपसीड तेल उत्पादन के उप-उत्पाद खली को परिष्कृत करने के तरीके खोजे हैं, ताकि खाद्य निर्माता उनसे दीर्घकालिक व पोषक शाकाहारी सामग्री बना सकें (VTT)
अमेरिकी शाकाहारी पालतू-पशु-जन आहार निर्माता Virtuous Vittles ने ऑनलाइन पालतू-पशु-जन सामग्री स्टोर च्यूई पर ‘Bountiful Land for Dogs’ पेश किया है, यह शत-प्रतिशत वीगन, पशु चिकित्सकों द्वारा तैयार गीला आहार है, जो वयस्क कुत्ता-जनों को पशु-जन उत्पादों के बिना संपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल पोषण देता है (Pet Age)
18 अगस्त को तीन भारतीय युवाओं ने हिमाचल प्रदेश के गग्गल के पास बाढ़ के पानी में फँसे एक बछड़े को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। रिपन राणा, रविंदर और अभिषेक ने उफनती धारा में उतरकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बछड़े को सुरक्षित किनारे पहुँचाया, उनके साहस और करुणा की सराहना की गई (The Newz Radar)
अमेरिका के टेनेसी स्थित गैटलिनबर्ग में एक परिवार ने अपने वाहन के अंदर एक भालू-जन को फँसा पाया, जो भोजन की तलाश में घुसा था और अनजाने में भीतर बंद हो गया। वाहन का ताला खोलने की कोशिश विफल होने पर परिवार के एक सदस्य ने पीछे का शीशा तोड़कर डरे हुए भालू-जन को मुक्त किया, जो बाहर निकलकर शांतिपूर्वक चला गया (Daily Mail)
आपातकालीन कॉल मिलने पर पुलिस ने व्यस्त फ्रीवे के किनारे घायल 14 सप्ताह की लावारिस बिल्ली-जन को बचाने के लिए यातायात रोक दिया। इसके बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के पशु कल्याण अधिकारियों ने 1.27 किलोग्राम वज़नी बिल्ली को सुरक्षित निकाला, उसे कई चोटें थीं और संभवतः उसका पैर या श्रोणि टूट गई थी। पशु चिकित्सकों ने एंटीबायोटिक दवाएँ दीं और एक्स-रे की व्यवस्था की, अब बिल्ली-जन धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है (Daily Mail)
आज का प्रेरक विचार: “पशु बहुत अच्छे मित्र होते हैं— वे कोई प्रश्न नहीं पूछते; वे कोई आलोचना नहीं करते।” – मैरी ऐन इवांस प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार, कवयित्री और पत्रकार (AZ Quotes)
रेवरेंड डॉ. रे कैटेनिया के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस बहुभागीय शृंखला में पहले रे ने बताया था कि 20 वर्ष की आयु में प्राकृतिक गैस के रिसाव से वह हिल भी नहीं पा रहे थे फिर वह बिस्तर से गिरे और उन्होंने स्वयं को अपने शरीर से बाहर पाया। अपने निष्प्राण शरीर को ऊपर से देखते हुए रे का सामना प्रेम, शांति और परम आनंद से भरे एक असाधारण प्रकाश से हुआ और उन्होंने एक सत्ता को उसमें प्रवेश करने का निमंत्रण देते सुना। लेकिन जब उनके पिता दौड़कर कमरे में आए और उनके शरीर को बाँहों में थाम लिया, तो रे ने लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद कई वर्षों तक रे इस अनुभव को मात्र भ्रम मानकर भुलाने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह रहस्यमयी सत्ता उनके जीवन के निर्णायक क्षणों में बार-बार प्रकट होती रही— एक रात उसकी चेतावनी ने उन्हें गोलीबारी से बच निकलने में भी मदद की। लेकिन इस रहस्यमयी उपस्थिति की रे की सबसे पुरानी स्मृति इससे भी पहले, उनके बचपन की थी। तैरना सीखते समय वह पानी के खिंचाव में फँसकर समुद्र में बहुत दूर निकल गए और जीवनरक्षक का ध्यान भी नहीं खींच पाए।
और मुझे लगा कि अब मेरा अंत होने वाला है। और जैसे ही मुझे लगा कि मैं मरने वाला हूँ, तभी पहली बार मुझे उस सत्ता की मौजूदगी याद है। उसने कहा, “शांत हो जाओ। बगल की ओर तैरो। जितना समय चाहिए, लो।” मैं यह कभी नहीं भूलूँगा। अब मैं बच्चा था, इसलिए शांत नहीं हो सकता था; यह संभव ही नहीं था। इसलिए उसने मुझे शांत किया। अचानक मेरे शरीर में गर्माहट जैसा एहसास दौड़ा, ऐसा लगा, मानो उसने शांति को मेरे सहस्रार चक्र में धकेला, जो पूरे शरीर से होकर पैरों के रास्ते बाहर निकल गई। अब मैं शांत था। और मैं बगल की ओर तैरने लगा। रे धीरे-धीरे बगल की ओर तैरते हुए अंततः किनारे पहुँच गए और उनकी जान बच गई। बाद में समुद्र तट पर चलते हुए उन्हें एक कठोर सच्चाई समझ आई: उन्हें लगा कि कोई उन्हें लेने नहीं आएगा और जीवन में अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा- बाद में उन्होंने इसे उस दिन उस सत्ता का दिया संदेश माना। वर्षों बाद भी रे अपने मृत्यु-समीप अनुभव के बाद हुई विचित्र घटनाओं को समझने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनके अनुसार, उन्हें पूर्वाभास होते थे, अदृश्य उपस्थितियों का आभास होता था, और वह उस चीज़ से संवाद करने लगे थे जिसे वह ऊर्जा कहते थे, फिर भी वह इन सबको नकारने की कोशिश करते रहे। फिर चालीस की उम्र में उनकी मुलाकात उस महिला से हुई, जिसे वह अपनी आत्म-सखी मानने लगे- उनसे जुड़ा एक अनुभव आखिरकार उन्हें दशकों पहले हुई घटना का सामना करने के लिए विवश करने वाला था।
और फ़िल्म के पर्दे पर एक आदमी है, जो केवल मुझसे बात कर रहा है। वह कहता है, “मुझसे गलती हो गई। तुम उसकी मदद कर सकते हो। मैं नहीं कर सकता।” वह कौन है? तुम कौन हो? क्या कह रहे हो? मैं तुम्हें जानता तक नहीं। और हर घंटे, ठीक उसी समय, वह फिर आ जाता है और मुझे वही संदेश दोबारा सुनना पड़ता है। जब वे दृश्य अधिक बार, आखिरकार छ हर कुमिनट में आने लगे-, तो रे सामान्य रूप से काम नहीं कर पाए और उन्हें विश्वास हो गया कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह सोचकर कि उन्हें जल्द ही किसी मानसिक संस्थान में भर्ती किया जा सकता है, उन्होंने अपने भाई को फ़ोन कर वसीयत और जीवन के अंतिम समय की इच्छाएँ सुनिश्चित कीं, फिर उन्होंने तय किया कि अपने कथित पागलपन का बोझ डालने के बजाय वह अपनी प्रिय महिला को छोड़ देंगे। लेकिन जब उन्होंने अंततः उन्हें सब कुछ बताया, तो वह जानते थे कि यह जोखिम भरा है: वह मनोविज्ञान और तंत्रिका-मनोविज्ञान की डॉक्टर थी और उन्हें डर था कि कहीं वह उन्हें अस्पताल में भर्ती न करा दे।
मैंने उसे सब कुछ बता दिया। पर्दा, वह आदमी— वह भारी शरीर वाला है, उसके बाल काले हैं, दाढ़ी और मूँछें हैं। वह कहता है, “मुझसे गलती हो गई। तुम उसकी मदद कर सकते हो। मैं नहीं कर सकता।” वह पास आकर चाहती है कि मैं फिर बताऊँ, “यह बात दोबारा बताओ। बताओ, वह कैसा दिखता है?” फिर वह कहती है, “तुम समझ नहीं रहे। यह तो मेरे पिता जैसा लग रहे हैं।” मैंने कहा, “जान, सुनो। तुमने कहा था कि तुम्हारे पिता की मृत्यु हो चुकी है। क्या तुमने मुझसे झूठ कहा था?” वह बोली, “नहीं, उनकी मृत्यु हो चुकी है।” मैंने कहा, “तुम्हें लगता है कि मुझे मृत लोग दिखाई देते हैं?” वह बोली, “सुनो, मैं कई माध्यमों के पास गई हूँ और n वह ठीक उसी तरह सामने आते हैं, जैसा तुम बता रहे हो।” मैंने कहा, “यह माध्यम क्या होता है?” तब उसने समझाया, “एक तरह का दिव्यदर्शी।” मैंने कहा, “यह सब सच नहीं होता।” वह बोली, “चुप रहो और मेरी बात सुनो। मैंने इस माध्यम से मिलने का समय लिया है। तुम भी आ रहे हो। हम वहाँ जाएँगे।” भाग 4 में रे आखिरकार उस माध्यम से मिलते हैं, जिसके बारे में उनकी प्रेमिका ने बताया था। पहली बार कोई व्यक्ति दशकों से हो रहे उनके विचित्र अनुभवों को उस मृत्यु-समीप अनुभव से जोड़ना शुरू करता है, जिसे वह पूरी तरह नकारने की कोशिश करते रहे थे।
वह बोली, “हम इसे इसी तरह देखते हैं।” मैंने पूछा, “हम कौन?” वह बोली, “माध्यम।” वह हर बात की पुष्टि करती है। मृत्यु-समीप अनुभव, मुझे दिखाई देने वाली ऊर्जाएँ, बचपन के मेरे तथाकथित काल्पनिक मित्र— मेरे पूरे जीवन में हुई हर वह घटना, जिसे मैं समझा नहीं सका और जिसे सुनकर लोग कहते, “तुम पागल हो।” वह इसे समझती थी और समझा भी सकती थी। रे कैटेनिया के मृत्यु-समीप अनुभव के अंतिम भाग के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (IANDS [International Association for Near-Death Studies] Podcast)