खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – 20 अगस्त, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा विभाग को दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भारी कटौती का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये अभ्यास महंगे हैं और उत्तर कोरिया को अनुचित व शत्रुतापूर्ण संकेत देते हैं (Reuters)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने गाजा शांति योजना को आगे बढ़ाने के अमेरिकी प्रयास तेज होने के बीच 16अगस्त को काहिरा [मिस्र] में मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। जेरेड कुशनर और गाजा दूत निकोलाय म्लादेनोव ने वार्ता में भाग लिया, जिसके कुछ सत्रों में हमास के अधिकारी भी शामिल हुए, श्री कुशनर ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से अलग से मुलाकात की (Fox News)
यमन सरकार का कहना है कि पिछले सप्ताह हूती विद्रोहियों के बार-बार किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों से लाल सागर स्थित मोखा [यमन] बंदरगाह का संचालन ठप हो गया और लगभग 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की प्रत्यक्ष भौतिक क्षति हुई। बंदरगाह अधिकारियों के अनुसार, सात लोगों की मौत हुई, सुविधाओं और जहाजों को नुकसान पहुंचा तथा लगभग 1,300 श्रमिकों की आजीविका छिन गई। हूतियों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में सैन्य जमावड़े और हथियार डिपो को निशाना बनाया, जबकि यमन सरकार के अनुसार मोखा एक नागरिक वाणिज्यिक बंदरगाह है (Xinhua)
अमेरिका ने 10 अगस्त को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद 14 अगस्त को कोलंबिया के लिए अतिरिक्त 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की, जिससे कुल अमेरिकी सहायता 2.65 करोड़ डॉलर हो गई। इस सहायता में भोजन, स्वास्थ्य सेवा, आश्रय, सुरक्षा, संरचनात्मक आकलन और राहत सामग्री शामिल हैं। अमेरिकी दक्षिणी कमान राहत कार्यों के लिए सैकड़ों स्टारलिंक इंटरनेट किट सहित आपात सामग्री फ्लोरिडा [अमेरिका] से कोलंबिया पहुंचाने में सहायता कर रही है। अमेरिका की दो शहरी खोज एवं बचाव सहायता टीमें भी समन्वय, संचार और संरचनात्मक अभियांत्रिकी में मदद के लिए 12 अगस्त को कोलंबिया पहुंचीं (US State Department)
यूक्रेनी (यूरेनी) ध्रुवीय शोधकर्ताओं ने अंटार्कटिका के अकादमिक वर्नाडस्की अनुसंधान केंद्र के पास चंद्रमा के बगल में इंद्रधनुषी रंगों में चमकते दुर्लभ मोती जैसे बादलों की तस्वीरें ली हैं। राष्ट्रीय अंटार्कटिक वैज्ञानिक केंद्र ने कहा कि उसने पहली बार इस घटना की तस्वीरें चंद्रमा के साथ प्रकाशित की हैं (Ukrainian News)
सूचना की दिव्य सत्ता द्वारा सुप्रीम मास्टर टीवी न्यूज़ टीम के लिए कृतज्ञ सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) को दिया गया संदेश: “यूक्रेन (यूरेन) के प्यारे लोगों: शांतिमय विश्व शीघ्र ही साकार होगा, डरना नहीं।”
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, गाजा के लगभग 5,00,000 रोगियों की सहायता के लिए दुबई [संयुक्त अरब अमीरात] से मिस्र तक करीब 150 मीट्रिक टन दवाएं और चिकित्सा सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस खेप में आपात स्वास्थ्य किट, आवश्यक दवाएं, पोषण सामग्री, जांच उपकरण, दीर्घकालिक रोगों की दवाएं और शल्य चिकित्सा सामग्री शामिल हैं। इनका वितरण WHO, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) और अन्य मानवीय साझेदारों के माध्यम से होगा (Pajhwok Afghan News)
औ लाक (वियतनाम) के एक बाल अस्पताल में नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. न्गुयेन थान सांग के अनुसार, हिंसा और अभद्र भाषा वाले हानिकारक वीडियो रोज देखने से बच्चों पर पांच बड़े दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं: 1. भावनात्मक असंवेदनशीलता हिंसक सामग्री के प्रति उनका भय या असहजता समाप्त हो जाती है; 2. सहानुभूति घटने से वे दूसरों की सहायता करने में कम इच्छुक होते हैं और सामाजिक संबंध बनाए रखने में कठिनाई महसूस करते हैं; 3. आक्रामक व्यवहार की नकल करने से वे अभद्र भाषा और अपमान को सामान्य संवाद मानने लगते हैं; 4. तीव्र उत्तेजना की बढ़ती चाह उन्हें अधिक नाटकीय वीडियो खोजने के लिए प्रेरित करती है; और 5. विकृत धारणाएं बनने से वास्तविक जीवन में सही और गलत के बीच अंतर करने की उनकी क्षमता प्रभावित होती है। (VnExpress)
शिमला मिर्च के चार रंग पकने के स्तर के अनुसार अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ देते हैं: हरी शिमला मिर्च में शर्करा सबसे कम होती है, जबकि आंखों और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए ल्यूटिन और जियाजैंथिन भरपूर होते हैं; पीली शिमला मिर्च स्वाद में अधिक मीठी होती है और सूजन घटाने व खेल प्रदर्शन बेहतर करने वाला क्वेरसेटिन प्रदान करती है; नारंगी शिमला मिर्च में बीटा-कैरोटीन भरपूर होता है, जो त्वचा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और दृष्टि के लिए लाभकारी है; और लाल शिमला मिर्च सबसे मीठी होती है तथा विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और हृदय के लिए लाभकारी लाइकोपीन की सर्वाधिक मात्रा के साथ सबसे अधिक समग्र पोषण देती है (Thanh Niên)
ग्रेनाडा विश्वविद्यालय [स्पेन] के शोधकर्ताओं ने पाया है कि दो सामान्य कीटनाशक अवशेष किशोरियों में यौवन शुरू होने के समय को बदल सकते हैं। एक फफूंदनाशक [एथिलीनथायोयूरिया] के संपर्क से थायरॉइड हार्मोन बाधित होकर पहला मासिक धर्म जल्दी शुरू हो सकता है, जबकि TCPy [3,5,6-ट्राइक्लोरो-2-पाइरिडिनॉल] कीटनाशक के अवशेष के संपर्क से यौवन की शुरुआत में देरी हो सकती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पर्यावरण में मौजूद ये अंतःस्रावी तंत्र बाधक दीर्घकाल में प्रजनन स्वास्थ्य और कैंसर के गंभीर जोखिम पैदाकरते हैं (SciTech Daily)
यूरोप की आधी भूमि सूखे की चपेट में है। यूरोपीय आयोग के संयुक्त अनुसंधान केंद्र के अनुसार, लोआर, पो, राइन और डेन्यूब नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। उपग्रह चित्रों में फ्रांस की गैरोन नदी के किनारे खेत भूरे पड़ते और लंदन [ब्रिटेन] तथा वियना [ऑस्ट्रिया] के उद्यान सूखते दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड [ब्रिटेन] में 1836 में रिकॉर्ड रखना शुरू होने के बाद से इस वर्ष सबसे शुष्क जुलाई रही, जिसमें दीर्घकालिक औसत की केवल 10% वर्षा हुई। निगरानी केंद्रों को सितंबर तक शुष्क परिस्थितियां बने रहने की आशंका है (Al Jazeera)
11 अगस्त से इंडियाना [अमेरिका] में तूफान और बाढ़ से चार वर्षीय बालक सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी 1,28,000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रही। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहायता प्राप्त करने के लिए संघीय आपातकाल की घोषणा संबंधी राज्य का अनुरोध मंजूर कर लिया (NPR)
कान थो [औ लाक (वियतनाम)] ने विन्ह चाउ तट सहित चार कम्यून और वार्डों में भूस्खलन आपातस्थिति घोषित की है। त्रा नोक नदी के 2.1 किलोमीटर लंबे हिस्से में छह खतरनाक स्थानों से 130 घरों और नदी किनारे की एक सड़क को खतरा है। दाई हाई में नहर # 1 के किनारे का 800 मीटर हिस्सा दो विद्यालयों और मांग का बाजार के पास धंसरहा है (Báo Cần Thơ)
इंग्लैंड और वेल्स में जंगल की आग का खतरा अत्यधिक बने रहने के कारण ब्रिटेन सरकार ने 14 अगस्त को अपनी प्रतिक्रिया तेज की और लोगों को बारबेक्यू, अलाव, आतिशबाजी या आग लगने के अन्य संभावित स्रोतों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी वाले फोन अलर्ट जारी किए। सरकार ने एक बार इस्तेमाल होने वाले बारबेक्यू की बिक्री पर अस्थायी राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध भी लगाया, अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के लिए आपात फंडिङ की घोषणा की और प्रतिक्रिया व पुनर्बहाली प्रयासों में सहायता के लिए लगभग 200सैन्यकर्मियों को दक्षिण वेल्स में तैनात किया। जंगल की आग की बढ़ती गंभीर परिस्थितियों के लिए तैयारियां मजबूत करने हेतु इस वर्ष के अंत में एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा (Gov.uk)
जापान आने वाले महीनों में अपने मानवरहित मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन (MMX) अभियान के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है, यह मंगल के दो चंद्रमाओं में से एक, फोबोस, से नमूने एकत्र करेगा और मंगल व उसके चंद्रमाओं की उत्पत्ति का अध्ययन करेगा। अंतरिक्षयान के लगभग तीन वर्ष मंगल के आसपास रहने, फोबोस से कम से कम 10 ग्राम सामग्री एकत्र करने, चंद्रमा डीमोस का अवलोकन करने और लगभग 2031में नमूने पृथ्वी पर लौटाने की संभावना है। वैज्ञानिकों को आशा है कि यह अभियान बताएगा कि जल और जैविक पदार्थ आंतरिक सौरमंडल तक कैसे पहुंचे इससे भविष्य के मानवयुक्त मंगल अभियानों की तकनीक विकसित करने में भी सहायता मिल सकती है (Channel News Asia)
जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन का उपयोग कर रहे खगोलविदों ने MoM-BH*-1 नामक एक असामान्य पिंड खोजा है, जो महाविस्फोट के लगभग 66 करोड़ वर्ष बाद अस्तित्व में था और संभवतः पहले कभी न देखे गए “ब्लैक होल तारे” का प्रकार है। अनुमान है कि यह पिंड सौरमंडल के आकार के लगभग बराबर है, लेकिन सूर्य से करीब 100 अरब गुना अधिक ऊर्जा उत्सर्जित करता है, शोधकर्ताओं का मानना है कि इसमें एक ब्लैक होल है, जिसके चारों ओर गैस की अत्यंत घनी परत होने से यह तारे जैसा दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज प्रारंभिक ब्रह्मांड में अंतरिक्ष दूरबीन से दिखे कुछ रहस्यमय “छोटे लाल बिंदुओं” की व्याख्या कर सकती है, हालांकि इस सिद्धांत की पुष्टि के लिए और अवलोकन आवश्यक हैं (VietnamPlus)
15 अगस्त को अल्बुकर्क [न्यू मेक्सिको, अमेरिका] में आयोजित 11वें वार्षिक रेड एंड ग्रीन वेजफेस्ट ने उपस्थिति का रिकॉर्ड बनाया, दीर्घकालिक वीगन जीवनशैली और जलवायु अनुकूलन का उत्सव मनाने के लिए सैकड़ों निवासी, व्यवसाय और समर्थक एकत्र हुए (City of Albuquerque)
वीगन आहार में फलियों, सोया उत्पादों, मेवों व बीजों और गहरी हरी पत्तेदार सब्जियों सहित कई स्रोतों से आवश्यक आयरन मिलता है, इन स्रोतों के साथ विटामिन C लेने से शरीर में आयरन का अवशोषण अधिकतम होता है (VegNews)
वेजन्यूज के एक ऑनलाइन लेख में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए माइक्रोवेव में झटपट और किफायती वीगन भोजन बनाने की पांच विधियां हैं: 1. केला-दालचीनी ओटमील ग्रेनोला के साथ 2. भरवां शकरकंद 3. क्विनोआ-बैंगन रोल 4. तले हुए चावल 5. सब्जी और काबुली चने वाला कूसकूस (VegNews)
गायिका-गीतकार मिकायला ख्रामोव कैलिफोर्निया [अमेरिका] में संगीत के माध्यम से बचाए गए यूपिया नामक अश्व-जन को शांत करती हैं। यह अश्व-जन अपनी थूथन से उनके गिटार और हार्प के तारों से संवाद करता है, जिससे अनोखी युगलबंदियां बनती हैं। इस संबंध ने सुश्री ख्रामोव में गीत लेखन का जुनून फिर जगाया और उन्हें अपना पहला एल्बम बनाने की प्रेरणा दी, जिसमें यूपिया की ध्वनियां भी शामिल हैं (Good News Network)
ऑस्ट्रिया में पर्वतीय बचावकर्मियों ने 2,300 मीटर की ऊंचाई पर खड़ी चट्टानों के पास रास्ता भटककर फंसे 36 पदयात्रियों को बचाया, जिनमें शिशुओं वाले परिवार भी शामिल थे। हेलीकॉप्टरों ने 14 लोगों को हवाई मार्ग से निकाला, जबकि जमीनी दल 22 लोगों को सुरक्षित स्थान तक ले गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह कठिन परिस्थिति आसानी से त्रासदी में बदल सकती थी (Daily Mail)
वीर चिकित्सक डॉ. हर्मान सोमोयार ने 10 अगस्त को अपार्तादो [कोलंबिया] में आए विनाशकारी 7.4 तीव्रता के भूकंप के दौरान दो नवजात शिशुओं को बचाया। दो भयभीत माताओं को शांत करने के बाद उन्होंने शिशुओं को बचाने के लिए छठी मंजिल की नवजात इकाई से बाहर निकाला उनका कहना है कि बच्चों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है (EWTN News)
आज का प्रेरक उद्धरण: “पहले मुझे लगता था कि ईश्वर के काम आने के लिए विशेष होना आवश्यक है, लेकिन अब मैं जानता हूं कि आपको बस ‘हां’ कहना होता है।” —बॉब गॉफ, अमेरिकी वकील, वक्ता और लेखक (AZ Quotes)
माइकल ह्यूजेस के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहु-भागीय शृंखला में पहले बताया गया कि माइकल की हृदय वाल्व सर्जरी हुई और अगले दिन उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया। इस चिकित्सकीय संकट के दौरान वे अपने शरीर से बाहर निकल गए और स्वयं को एक शांत शून्य में पाया, जहां उन्हें लगा कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। कुछ समय के लिए भौतिक शरीर में लौटने के बाद, माइकल के अनुसार,वे फिर बाहर निकले और दोबारा उसी शून्य में पहुंचे, इस बार वे जहाज जैसे एक विचित्र रूप में थे, जिसे उन्होंने किसी तरह अपना “वास्तविक शरीर” पहचान लिया और उनकी चेतना उसके चालक की भूमिका में थी। वे शून्य से आगे एक विशाल ग्रेनाइट संरचना तक पहुंचे, जो उनके अनुसार 1.1 करोड़ मील या 1.77 करोड़ किलोमीटर ऊंची थी। उसकी सतह पर लाखों मील तक चमकीली सुनहरी कूट-लिपि ऊपर की ओर फैली थी, जिसमें अंक और चित्रलिपियां थीं और जिन्हें वे जीवित मानते थे। संरचना के शीर्ष पर माइकल ने एक दिव्य उपस्थिति का अनुभव किया, जिसे उन्होंने परमेश्वर, सृष्टिकर्ता के रूप में पहचाना। उनके अनुसार, प्रकाश की एक किरण उनके माथे पर पड़ी और फिर सुनहरी कूट-लिपि उनके सीने में प्रवाहित हो गई, कुछ ही क्षण बाद गहन चिकित्सा इकाई में अचानक उनकी आंखें खुल गईं।
और मैंने बस अपनी आंखें खोल दीं। मैंने सोचा, “अभी क्या हुआ?” उस समय मैं ICU (गहन चिकित्सा इकाई) में था। मेरी हालत बहुत खराब थी। मुझे लगता है, इस अनुभव से मैं इतनी तेजी से अपने शरीर में लौटा; मानो तालाब में कंकड़ फेंका गया हो और समय में लहरें उठी हों। तब से इसने मेरे जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। माइकल को विश्वास हो गया कि उनके भीतर समाई सुनहरी कूट-लिपि में ऐसी जानकारी थी, जिसे वे अब भी समझने का प्रयास कर रहे थे। ऐसा लगता है कि मैं इस जानकारी तक पहुंचना चाहता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह पूरी तरह एक ही बार में मेरे भीतर समा सकती है। शायद इससे मेरी मृत्यु हो जाएगी। तो मैं क्या करूं? मैंने एक पुराना टाइपराइटर लिया। मैं चित्र बनाता हूं और उन पर टाइप करता हूं, उनमें से अधिकांश निरर्थक होता है, लेकिन यही मेरी चिकित्सा है।
मेरे कई मित्र और परिजन यह कहानी नहीं सुनना चाहते, लेकिन मैं आपके दर्शकों से कह सकता हूं कि यह सब सच है। मैंने कुछ अन्य कार्यक्रम भी देखे हैं और उनमें बहुत-सी समानताएं हैं: कूट-लिपि, शून्य और प्रकाश। हमारा अस्तित्व जारी रहता है।
अब उस जहाज में प्रवेश करने के बारे में मेरी समझ यह है: मुझे लगता है कि मैं इसी तरह यहां आया था। मुझे लगता है कि वह जहाज ही मेरा वह शरीर था, जो यहां आया था। वह मेरी चेतना को यहां लाया। शायद बीमारी के कारण मुझे फिर से शुरू करने जैसी किसी प्रक्रिया की आवश्यकता थी। और वह जहाज युगों से चालू नहीं हुआ था। मुझे उसमें यात्रा करने का अवसर मिला, क्योंकि मुझे लगता है कि परमेश्वर मुझसे मिलना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि हमारी चेतना यूं ही वहां जा सकती है, कहा जाता है कि चेतना हर जगह होती है, लेकिन मुझे लगता है कि इस विशेष स्थिति में परमेश्वर से मिलने जाते समय अपनी चेतना की रक्षा के लिए मुझे किसी माध्यम की आवश्यकता थी, क्योंकि यह यात्रा अत्यंत जोखिम भरी होने वाली थी। और केवल उनसे मिलना ही— असीम शक्ति का अनुभव था। मुझे किसी बात की चिंता नहीं है। उनकी शक्ति इतनी अपार है। और आपको लगता है कि आप उनके मित्र हैं। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मुझे यह अनुभव मिला। मेरे साथ किसी रॉकस्टार जैसा विशेष व्यवहार हुआ।
पीछे मुड़कर देखने पर माइकल को उस शरीर के बारे में एक और बात याद आई, जिसमें वे उड़ रहे थे। जब मैंने अपने शरीर को पहचाना, तब मैं पारदर्शी नीले रंग का था और मेरी त्वचा के बाहरी किनारे पर हल्की पीली आभा थी, इसलिए मैं अपने आर-पार देख सकता था। फिर भी मैंने कहा, “ओह, मैं अपने वास्तविक शरीर में हूं।” मैंने यह नहीं कहा, “यह क्या है?” इसलिए मुझे लगता है कि मैंने पहचान लिया था कि मैं पहले भी इस शरीर में रह चुका हूं। और वह अत्यंत विशाल महसूस हुआ। हो सकता है कि हम किसी अन्य स्थान से आए हों। शायद पृथ्वी ऐसी जगह है, जहां लोग आते हैं। यदि हम केवल अपनी चेतना के साथ जहाजों में यहां आए थे, तो इस बारे में सोचिए। और फिर हमें भंडारण में रख दिया गया। हमें अपनी चेतना बाहर निकालकर इस ग्रह जैसा कुछ बनाना पड़ता, क्योंकि हमें स्पर्श, प्रेम, रंगमंच और ऐसी अन्य चीजों की आवश्यकता होती है।
भाग 7 में माइकल उन रहस्यों पर विचार करते हैं, जिन्हें वे अब भी समझा नहीं सकते—जिनमें विशाल अक्षर ‘K’ भी शामिल है— और बताते हैं कि इस अनुभव ने उनके जीवन जीने का ढंग कैसे बदल दिया। अब मुझे सोचना है, “मुझे यह अनुभव क्यों दिया गया?” माइकल ह्यूजेस के मृत्यु-समीप अनुभव के अंतिम भाग के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Spiritual Warrior Journey)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें